02 MAYTHURSDAY2024 1:21:56 AM
Nari

करण देओल की Reception में छाई B-town हसीनाएं, दीपिका की सास और ननद ने लूटी महफिल

  • Edited By palak,
  • Updated: 19 Jun, 2023 01:10 PM
करण देओल की Reception में छाई B-town हसीनाएं, दीपिका की सास और ननद ने लूटी महफिल

बीते दिन सनी देओल के बेटे करण देओल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य संग शादी कर ली है। दोनों के लिए 18 जून की तारीक यादगार बन गई है। दोनों की शादी के बाद शाम को ग्रेंड रिसेप्शन रखी गई थी जिसमें कई सारे बी-टाउन सेलेब्स शामिल हुए। बी-टाउन सेलेब्स के अलावा शाम की सारी लाइमलाइट बी-टाउन एक्ट्रेसेज ने लूटी ली। तो चलिए डालते हैं सबके लुक पर एक नजर...

द्रिशा आचार्य 

न्यूली मैरिड द्रिशा आचार्य गोल्डन स्किनी शिमरी ड्रेस में नजर आई सिंपल हेयरस्टाइल, लाइट मेकअप और सिंपल सी ज्वेलरी के साथ उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया। वहीं करण ब्लैक कलर के कुर्ता पजामा ें काफी हैंडमस दिख रहे थे। 

PunjabKesari

दीपिका पादुकोण 

बी-टाउन की मस्तानी यानी की दीपिका पादुकोण पार्टी में हैवी ब्लैक कलर का सूट पहने नजर आई। कानों में छोटे-छोटे एमराल्ड ईयररिंग्स, ओपन हेयर्स और डॉर्क मेकअप लुक के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

पूनम ढिल्लों

एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों भी पार्टी में नजर आई। एक्ट्रेस ने मल्टी कलर का साड़ी गले में हैवी नेकलेस, कानों में ईयररिंग्स, ओपन हेयर्स और लाइट मेकअप के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। 

PunjabKesari

इश्तिा दत्ता 

एक्ट्रेस इशिता दत्ता पार्टी में अपने पति वत्सल सेठ के साथ पहुंची। इशिता ने पर्पल कलर की साड़ी, कानों में मैचिंग एयररिंग्स, बालों को खुला छोड़ अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। 

PunjabKesari

तान्या देओल 

बॉबी देओल की पत्नी तान्या देओल ने रिसेप्शन लुक के जरिए भी फैंस का दिल जीत लिया। तान्या ने गोल्डन स्किन फैदर फ्रिंज स्टाइल साड़ी कैरी की थी। गले में नेकपीस, मैचिगं ईयररिंग्स, बालों में बन बनाकर और हाथों में गोल्डन बैग लेकर अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

गिन्नी चतरथ 

कॉमेडियन कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ ने भी रिसेपशन में अपने सिंपल लुक से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने ब्लैक कलर का अनारकली सूट पहना था जिस पर हैवी वर्क किया हुआ था। मैचिंग दुपट्टा, लाइट मेकअप के साथ उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया । 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

रीतिका भवनानी 

रणवीर सिंह की बहन रीतिका भवनानी और उनकी मम्मी भी करण की रिसेप्शन में नजर आई। जहां रीतिका ने ग्रीन कलर का सूट, कानों में बड़े-बड़े ईयररिंग्स, लॉन्ग ईयररिंग्स और ओपन हेयर्स के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था। वहीं उनकी मां ने मल्टी कलर का हैवी सूट, गले में नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स पहने थे। दोनों ही ट्रेडिशनल लुक में काफी गॉर्जियस लग रही थी।  

PunjabKesari

Related News