27 APRSATURDAY2024 4:04:07 PM
Nari

बसंत पंचमी पर पीला रंग पहनना होता है शुभ, Positivity का माना जाता है प्रतीक

  • Edited By palak,
  • Updated: 18 Jan, 2023 06:22 PM
बसंत पंचमी पर पीला रंग पहनना होता है शुभ, Positivity का माना जाता है प्रतीक

हर साल माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन संगीत और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा विधि-विधान के साथ की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि इस दिन मां सरस्वती की पूजा अच्छे से की जाए तो मां सरस्वती का आशीर्वाद मिलता है। पूजा में मां को पीले फूल भी अर्पित किए जाते हैं। इसके अलावा बसंत पंचमी के दिन पीले वस्त्र पहने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बसंत पंचमी पर पीले वस्त्र क्यों पहने जाते हैं?तो चलिए आपको बताते हैं इसका कारण...

पीला रंग होता है शुभ 

शास्त्रों के अनुसार, पीला रंग सुख, शांति देता है और तनाव दूर करता है। बसंत पंचमी के साथ ही बसंत ऋतु की शुरुआत होने लगती है। बसंत का मौसम आने के साथ-साथ वातावरण की ठंडक भी कम हो जाता है। मौसम भी इस दौरान काफी सुहावना हो जाता है। चारों ओर सरसों के पीले फूल खिलने लगते हैं। इसके अलावा पीले सूर्य के उत्तरायण में रहने से सूर्य की किरणों से पृथ्वी पीली हो जाती है। माहौल में सब कुछ पीला-पीला होता है इसलिए इस दिन लोग पीले कपड़े पहनते हैं। 

PunjabKesari

घर में होता है पॉजिटिव एनर्जी का संचार

हिंदू धर्म के अनुसार, पीले रंग को बहुत ही शुभ माना जाता  है। घर में भी पीले फूलों से सजावट करना बहुत ही शुभ माना जाता है इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रभाव बढ़ता है। घर में सुख-समृद्धि के लिए आप मां सरस्वती को पीले फूल जरुर अर्पित करें। पीले रंग को वैज्ञानिक तौर पर भी बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। पीला रंग तनाव दूर करने में मदद करता है और दिमाग में शांति लाता है। इसके साथ पीला रंग आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए भी बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है । 

PunjabKesari

इसलिए होती है मां सरस्वती की पूजा 

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती का जन्म हुआ था। इसके अलावा सृष्टि को रचने वाले भगवान ब्रह्मा के मुख से बसंत पंचमी के दिन ही ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती प्रकट हुई थी। इसलिए इस दिन मां सरस्वती की विशेष रुप से पूजा की जाती है। 

PunjabKesari

मां सरस्वती के अलग-अलग नाम

मां सरस्वती को विद्या, बुद्धि, संगीत, कला और ज्ञान की देवी माना जाता है। इस दिन मां सरस्वती से विद्या, बुद्धि, कला और ज्ञान का वरदान भी मांगा जाता है। मां सरस्वती को पीला रंग काफी पसंद है। इसलिए इस दिन लोग पीले वस्त्र पहनकर पीले व्यंजनों का भोग लगाकर मां सरस्वती को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। मां सरस्वती को बागीश्वरी, भगवती, शारदा, वीणावादनी और वाग्देवी जैसे नामों से पूजा जाता है। 

 

Related News