27 FEBFRIDAY2026 10:06:26 AM
Nari

4 फरवरी 2026 का राशिफल: किन राशियों पर होगी कृपा और किसे रहना होगा सतर्क

  • Edited By Monika,
  • Updated: 03 Feb, 2026 06:47 PM
4 फरवरी 2026 का राशिफल: किन राशियों पर होगी कृपा और किसे रहना होगा सतर्क

नारी डेस्क : कल का राशिफल (4-फरवरी) सभी 12 राशियों के लिए खास रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ राशियों के लिए धन और करियर में नए अवसर लेकर आएगी, जबकि कुछ जातकों को सेहत और निवेश के मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। खासतौर पर मेष, तुला, कन्या और वृश्चिक राशि के लोगों को धन और बिजनेस से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने होंगे। आइए जानते हैं बुधवार का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि (Aries)

आज मित्रों और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बीतेगा। परोपकार और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। 
आपकी प्रगति देखकर कुछ लोग ईर्ष्या कर सकते हैं, लेकिन आपका व्यवहार हालात संभाल लेगा।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

PunjabKesari

वृषभ राशि (Taurus)

पारिवारिक तनाव से राहत पाने के लिए किसी वरिष्ठ की सलाह फायदेमंद रहेगी। 
संपत्ति से जुड़ा पुराना विवाद सुलझ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: छोटी कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाएं।

यें भी पढ़ें : घटेगा खराब Cholesterol कम होगा हार्ट अटैक का खतरा, सिर्फ 2 दिन खाएं ये एक ब्रेकफास्ट

मिथुन राशि (Gemini)

अचानक धन लाभ या कीमती वस्तु मिलने के योग हैं। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा। 
खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
उपाय: “ॐ बुं बुधाय नमः” का जाप करें।

कर्क राशि (Cancer)

बिना मांगे सलाह देने से बचें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और अचानक धन मिल सकता है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

सिंह राशि (Leo)

सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। 
पेट या सिरदर्द की समस्या हो सकती है, खानपान का ध्यान रखें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: पक्षियों को दाना डालें।

PunjabKesari

कन्या राशि (Virgo)

काम में लापरवाही नुकसान दे सकती है। जीवनसाथी और बच्चों से जुड़ी खुशी मिलेगी। 
धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हल्का हरा
उपाय: गणेश चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि (Libra)

कारोबार में लाभ और छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। वाणी में संयम रखें।
 पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: मंदिर में कपूर दान करें।

यें भी पढ़ें : सर्दियों में सूख गया है तुलसी का पौधा तो हरा-भरा करने के लिए अपनाएं ये तरीके

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन उधार देने से बचें। जीवनसाथी से हल्का मतभेद हो सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: मैरून
उपाय: हनुमान जी को चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

धनु राशि (Sagittarius)

नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। निवेश से पहले परिवार की सलाह लें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला
उपाय: केसर का तिलक लगाएं।

PunjabKesari

मकर राशि (Capricorn)

आय के नए स्रोत बनेंगे। बिजनेस में बदलाव लाभदायक रहेगा। प्रॉपर्टी से बड़ा फायदा हो सकता है।
शुभ अंक: 10
शुभ रंग: नीला
उपाय: चींटियों को आटा डालें।

कुंभ राशि (Aquarius)

जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। संपत्ति के कागजात सावधानी से जांचें।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: गहरा नीला
उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

यें भी पढ़ें : क्या इंटरकोर्स के तुरंत बाद युरिन पास करने से Pregnancy के चांस कम हो जाते हैं?

मीन राशि (Pisces)

शुभ समाचार मिलने के योग हैं। विदेश से जुड़े कामों में लाभ होगा। प्रेम संबंध विवाह की ओर बढ़ सकते हैं।
शुभ अंक: 12
शुभ रंग: पीला
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

Related News