04 MAYSATURDAY2024 4:06:24 PM
Nari

ये क्या हुआ रणवीर सिंह के साथ? नाचते-नाचते जा गिरे ढोल के अंदर, यूं निकाला एक्टर को बाहर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 25 Jul, 2023 06:19 PM
ये क्या हुआ रणवीर सिंह के साथ? नाचते-नाचते जा गिरे ढोल के अंदर, यूं निकाला एक्टर को बाहर

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का गाना‘ढिंढोरा बाजे रे'रिलीज कर दिया गया है। अपने लेटेस्ट सॉन्ग को लेकर रणवीर इतने खुश हुए कि वह नाचते-नाचते ढोल में ही जा सके। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख लोगों की हंसी बंद नहीं हो रही है।

PunjabKesari
दरअसल करण जौहर निर्मित-निर्देशित‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म का गाना‘ढिंढोरा बाजे रे'रिलीज कर दिया गया है, जिसे दुर्गा पूजा की थीम पर बनाया गया है। इस गाने में आलिया और रणवीर रेड कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। चारों तरह जश्न का माहौल है। मां दुर्गा का पंडाल लगा हुआ है, जहां रणवीर (रॉकी )और आलिया (रानी) मां दुर्गा की एक विशाल मूर्ति के सामने डांस करते नजर आ रहे हैं। 

PunjabKesari


ऐसे में एक वीडियो सामने आया है जहां  रणवीर अपने इस गाने की धुन स्टेज पर नाचते दिखाई दे रहे हैं। वह घूम-घूम कर डांस कर रहे हैं और  साइड में दो बड़े-बड़े ढोल को बजा रहे हैं। तभी एक ढोल फट जाता है और रणवीर सिर के बल उसमे गिर जाते हैं। वह गिरने के बाद भी पैरों से डांस करना जारी रखते हैं।

PunjabKesari

रणवीर सिंह के साथ स्टेज पर अपारशक्ति खुराना और राजकुमार राव नजर आ रहे हैं। सभी भागकर एक्टर को ढोल से बाहर निकाल देते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों ने कहा कि एक्टर ने यह जानकर किया है वहीं कुछ ने कहा कि इस घटना के बाद भी उन्होंने खुद को बड़े अच्छे से संभाल लिया। ‘ढिंढोरा बाजे रे'का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखे हैं। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 

Related News