06 MAYMONDAY2024 5:40:27 AM
Nari

फिर बदले रानू मंडल के दिन, इस एक्ट्रेस की फिल्म में गाएंगी गाने

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 11 Nov, 2020 10:32 AM
फिर बदले रानू मंडल के दिन, इस एक्ट्रेस की फिल्म में गाएंगी गाने

सोशल मीडिया पर रातों रात छा जाने वाली रानू मंडल एक बार फिर खबरों में आ गई हैं। अब एक बार फिर रानू मंडल के दिन बदलने वाले हैं। दरअसल रानू मंडल को हाल ही में एक नया प्रोजेक्ट मिला है। मां सीता के किरदार से फेमस दीपिका चिखलिया की फिल्म में रानू मंडल गाने गाएंगी। इसकी जानकारी खुद दीपिका ने फैंस के साथ साझा की है। 

PunjabKesari

दीपिका ने शेयर की वीडियो 

दीपिका ने अपने ट्विटर पर वीडियो को शेयर कर लिखा,' मेरी मूवी...सरोजिनी...धीरज मिश्रा द्वारा लिखे गए गाने रानू मंडल गा रही हैं।' इसके साथ ही दीपिका ने रानू मंडल की एक वीडियो भी शेयर की है। इस वीडियो में रानू मंडल बता रही हैं कि वो धीरज मिश्रा के साथ काम रही हैं। वो सरोजिनी के गाने गा रही हैं। फिल्म के सारे गाने वो गा रही हैं। रानू ने कहा- मुझे उम्मीद है कि वो ही प्यार और सम्मान मुझे मिलेगा जो आप मुझे देते आए हैं।' आपको बता दें फिल्म ‘सरोजिनी’ में दीपिका चिखलिया, सरोजनी नायडू का किरदार निभा रही हैं। 

PunjabKesari

यहां आपको बता दें कि इससे पहले खबरें ये भी आई थीं कि रानू मंडल के फिर वही दिन वापिस आ गए हैं। उनके घर हालात ठीक नहीं है। वह अपना नया घर छोड़कर पुराने घर चली गई हैं कोरोना के चलते न ही उनके पास काम है। लेकिन अब रानू मंडल के हाथ फिर एक नया प्रोजेक्ट लग गया है। जिसके बाद वह फिर एक बार सुर्खियों में छा गई हैं। 

Related News