19 APRFRIDAY2024 1:40:09 PM
Nari

बाॅलीवुड एक्टर रणधीर कपूर भी हुए कोरोना से संक्रमित, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 29 Apr, 2021 07:22 PM
बाॅलीवुड एक्टर रणधीर कपूर भी हुए कोरोना से संक्रमित, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती

देशभर में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का कहर है। हर रोज़ लाखों केस सामने आ रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी एक बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल, करीना कपूर और करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।  उन्हें मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं अस्पताल के अधिकारियों में डॉ. संतोष शेट्टी ने बताया कि अभिनेता रणधीर कपूर कल रात कोविड-19 उपचार के लिए कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है।  



PunjabKesari


कपूर खानदान के लिए बेहद मुशिकलों भरा रहा पिछला डेढ़ साल
पिछला डेढ़ साल कपूर खानदान के लिए बेहद मुशिकलों भरा गुज़रा। दिवंगत अभिनेता राजकपूर की पांच संतानों में से तीन का निधन बीते डेढ़ साल में हो चुका है। बतां दें कि रणधीर के भाई और रणबीर कपूर के पापा ऋषि कपूर का कैंसर से दो साल तक जंग लड़ने के बाद 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। वहीं कपूर भाईयों की बहन ऋतु नंदा का भी निधन 14 जनवरी 2020 को हुआ था। इतना ही नहीं 9 फरवरी 2021 को हार्ट अटैक से छोटे भाई राजीव ने भी कपूर परिवार का साथ छोड़ते हुए इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऐसे में तीन भाइयों में से सिर्फ रणधीर कपूर ही परिवार में इस समय इकलौते हैं। 



PunjabKesari


इन फिल्मों से शुरू हुआ था रणधीर कपूर का फिल्मी करियर
फिल्मी करियर की शुरूआत रणधीर कपूर ने बतौर बाल कलाकार से की थी । बाल कलाकार के तौर पर उनकी पहली फिल्म 'श्री 420' थी। इसके बाद रणधीर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक के बाद एक कई फिल्मों में रणधीर ने अपनी अदाकारी से दर्शकों दिल जीता। रणधीर कपूर की हिट  फिल्मों में से 'कल आज और कल', 'जवानी दीवानी', 'रामपुर का लक्ष्मण' और 'चाचा भतीजा' शामिल हैं। वहीं साल 2010 में रणधीर कपूर अपने भाई  ऋषि कपूर के साथ हाउसफुल-2 में एक साथ दिखाई दिए थे।

Related News