29 APRMONDAY2024 2:55:55 PM
Nari

नीली आंखे क्यूट Face रणबीर-आलिया की राहा पर फिदा हुए फैंस, बोले - 'ये तो ऋषि कपूर...'

  • Edited By palak,
  • Updated: 25 Dec, 2023 03:15 PM
नीली आंखे क्यूट Face रणबीर-आलिया की राहा पर फिदा हुए फैंस, बोले - 'ये तो ऋषि कपूर...'

फैंस जिस घड़ी का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे वो घड़ी आ ही गई है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बेटी राहा की झलक फैंस को दिखा दी है। क्रिसमस पर कपल ने फैंस को गिफ्ट दिया है। कपल ने मीडिया के सामने अपनी बेटी राहा को लाकर सबकी ख्वाहिश पूरी कर दी है। बेटी राहा की क्यूटनेस देखने के बाद फैंस उन पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।  

राहा को गोद में उठाए नजर आया कपल 

सोशल मीडिया पर दोनों का तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें रणबीर और आलिया बेटी राहा को गोद में लिए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है यहां रणबीर अपनी नन्ही सी जान को लेकर मीडिया के सामने आए हैं। रणबीर और आलिया गोद में उठाकर पैपराजी से मिलवाने के लिए बेटी को लाते हैं वहीं राहा अपने पापा की गोद में बहुत ही शांत दिख रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

लोगों ने लुटाया जमकर प्यार 

वहीं बेटी राहा की प्यारी सी तस्वीरें देखने के बाद फैंस उस पर अपना प्यार लुटाते हुए दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि - 'इसका चेहरा अपने दादा पर गया है, यह बहुत ही प्यारी है। एक सुंदर गुड़िया की तरह दिख रही है।' 

PunjabKesari

अन्य ने कहा कि - 'यह अपने दादु की तरह है पूरी।' 

PunjabKesari

एक ने कहा कि - 'ऋषि सर का लुक कॉपी पेस्ट है।' 

PunjabKesari

एक ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'आंखे तो करिश्मा कपूर पर गई है।'

PunjabKesari

ऋषि कपूर की परछाई 

हालांकि ज्यादातर फैंस राहा को देखने के बाद उसे ऋषि कपूर की परछाई बता रहे हैं। सभी का मानना है कि वह अपने दादा पर गई हैं। वहीं लुक की बात करें तो राहा बहुत ही प्यारी है। उन्हें देखकर यह कहना बिल्कुल सही हैं कि वह अपने मम्मी पापा पर गई हैं। राहा की आंखें नीली हैं जो उनकी क्यूटनेस को और भी ज्यादा बढ़ा रही हैं।  

PunjabKesari

Related News