28 APRSUNDAY2024 12:50:13 PM
Nari

'आपत्तिजनक' डांस कर ट्रोल हुए डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा, अब लड़की के साथ शेयर किया नया पोस्ट

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 26 Aug, 2021 05:09 PM
'आपत्तिजनक' डांस कर ट्रोल हुए डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा, अब लड़की के साथ शेयर किया नया पोस्ट

फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा इन दिनों अपनी बोल्ड वीडियो के चलते खूब सुर्खियों में है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में राम गोपाल वर्मा एक लड़की के साथ डांस करते दिख रहे हैं।

इस डांस के लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा चुका है। इसके बाद उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि इस वीडियो में जो आदमी दिखाई दे रहा है वह नहीं हैं। हालांकि इस बात से इनकार करना भी राम गोपाल वर्मा का मजाक था। वह उस लड़की की तस्वीर ट्वीट कर चुके हैं। वहीं अब लड़की ने खुद वीडियो शेयर करके राम गोपाल वर्मा को टैग किया है। इस लड़की का नाम इनाया सुल्तान है। 
 

लड़की के साथ अश्लील डांस कर यूजर्स के निशाने पर आए थे राम गोपाल वर्मा 
बता दें कि राम गोपाल वर्मा अपने ट्विट्स और विवादित बयानों के लिए चलते आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उनके  वायरल हुए वीडियो को काफी ट्रोल किया जा रहा है। वायरल वीडियो में वह जैसे डांस करते नजर आ रहें, उस पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़के हुए हैं। दरअसल, राम गोपाल वर्मा ने रेड गाउन पहने एक लड़की के साथ बेहद अश्लील डांस किया जिसके बाद वह यूजर्स के निशाने पर आ गए। 
 

मैं बालाजी, गणपति, जीसस  की कसम खा रहा हूं कि ये मैं नहीं हूं
हालांकि ट्विटर पर बीते दिनों उन्होंने ट्वीट किया था, सोशल मीडिया पर मेरा ये वीडियो सर्कुलेट हो रहा है, मैं बालाजी, गणपति, जीसस  की कसम खा रहा हूं कि ये मैं नहीं हूं। और फिर कुछ दिनों बाद हाालंकि राम गोपाल वर्मा ने बीते दिनों एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसके साथ लिखा था, खूबसूरत इनाया सुल्तान के साथ, वायरल वीडियो में यही मेरी डांसिंग पार्टनर हैं। अब इनाया सुल्तान ने भी राम गोपाल वर्मा का ये वीडियो शेयर किया है। साथ में उनको टैग भी किया है। 


 

Related News