21 MAYTUESDAY2024 5:23:32 AM
Nari

अयोध्या में दिखा अनोखा रामभक्त! 5 साल से नहीं कटवाए बाल, रेत से बनाई भगवान की झांकी

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 18 Jan, 2024 02:46 PM
अयोध्या में दिखा अनोखा रामभक्त! 5 साल से नहीं कटवाए बाल, रेत से बनाई भगवान की झांकी

इस समय पूरा देश राम नाम की भक्ती में डूबा हुआ है। लोग अलग- अलग तरह से अपनी भक्ती दिखा रहे हैं। कोई महंगे भेंट भेज रहे हैं तो कोई भगवान की खूबसूरत झांकी बना रहा है। जी हां, प्राण- प्रतिष्ठा के समारोह के लिए पूरे शहर को त्रेतायुग की थीम में सजाया गया है। वहीं धर्मनगरी अयोध्या में बलिया के एक सैंड Artist ने रूपेश ने सैंड आर्ट के जरिए भगवान राम की वनवासी मुद्रा में खूबसूरत झांकी बनाई है। इस झांकी में राम मंदिर, गिलहरी, राम सेतु बनाया जा रहा है। अयोध्या में जगह- जगह पर भगवान जीवन के पर आधारित प्रसंग की झांकियां सजाई गई है। 

PunjabKesari

रुपेश ने ली है ये अनोखी प्रतिज्ञा

रुपेश बहुत ही बड़े राम भक्त है। उन्होंने संकल्प लिया है कि जब तक अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार नहीं हो जाता, तब तक वो अपने बाल नहीं काटेंगे। 5 साल से उन्होंने ये संकल्प ले रखा है और अब तक दाढ़ी और बालों में कैंची या चाकू बिल्कुल भी नहीं लगया है। उनका यहां तक कहना है कि अगर राम मंदिर नहीं बनता है तो वो जिंदगी भर बाल नहीं कटवाएंगे। वहीं वो राम मंदिर का सबसे ऊंचा रेत का मॉडल बनाना चाहते हैं।


रुपेश का कहना है कि अपने सैंड आर्ट के जरिए प्रभु राम के जीवन में गिलहरी की क्या भूमिका है, इसको प्रदर्शित किया गया है। ये मॉडल रेत पर बनाकर दुनिया भर के राम भक्तों को जागरुक करने का प्रयास करते हैं। प्रभु राम और गिलहरी को इस मॉडल इस वजह से दिखाया गया है। उनका ये संकल्प था की अपनी दाढ़ी और बाल तभी कटवाऊंगा जब प्रभु राम अपने भव्य महल में विराजमान होंगे।

PunjabKesari

Related News