01 MAYWEDNESDAY2024 7:49:23 PM
Nari

शादी के बाद रकुल की पहली रसोई, नई-नवेली दुल्हन ने बनाई यह डिश

  • Edited By palak,
  • Updated: 25 Feb, 2024 11:15 AM
शादी के बाद रकुल की पहली रसोई, नई-नवेली दुल्हन ने बनाई यह डिश

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई है। एक्ट्रेस ने 21 फरवरी को लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रैंड जैकी भगनानी संग शादी कर ली है। दोनों की वेडिंग तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। कपल की रॉयल वेडिंग इन दिनों खूब चर्चा में भी बनी हुई है। अब नई-नवेली दुल्हन रकुल ने अपने ससुराल में जाकर पहली रसोई बनाई है। पहली रसोई में एक्ट्रेस ने क्या बनाया है इसकी झलक खुद उन्होंने फैंस को दिखाई है। 

मीठे से की नए रिश्ते की शुरुआत 

रकुल ने अपनी पहली रसोई में ससुराल वालों के लिए मीठा बनाया है। एक्ट्रेस ने सूजी के हलवे के साथ रिश्तों की शुरुआत की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें कटोरी में हलवा रखा हुआ नजर आ रहा है। फोटो को कैप्शन देते हुए रकुल ने लिखा कि - 'चौका चढ़ना'। 

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: एक दूजे के हुए रकुल-जैकी, ड्रीमी वेडिंग के लिए चुना Tarun Tahiliani का डिजाइनर आउटफिट

बदली प्रोफाइल फोटो

रकुल प्रीत ने अपनी इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल फोटो भी बदल ली है। उन्होंने अपनी और जैकी भगनानी के साथ शादी वाली प्रोफाइल फोटो लगा ली है। तस्वीर के बाद अब सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि वह जल्द ही अपनी सरनेम बदल देगी। 

PunjabKesari

येलो कलर के अनारकली सूट में दिखी रकुल 

शादी के बाद रकुल और जैकी ने मीडिया को फर्स्ट अपीरियंस भी दी है। इस दौरान वह अनारकली सूट में नजर आई। इस दौरान वह मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती दिखी। वहीं जैकी क्रीम कलर के कुर्ते में हैंडसम दिखे। दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

इन फिल्मों में दिखेगी रकुलप्रीत 

वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस साउथ और बॉलीवुड दोनों ही जगह एक्टिव हैं। पिछली बार वह फिल्म 'अयालान' में नजर आई थी। अब वह 'मेरी पत्नी' का रीमेक और 'इंडियन 2' में नजर आएंगी। दोनों फिल्मों की शूटिंग चल रही है। वहीं जैकी ने अपने करियर की शुरुआत एक्टर के तौर पर की थी परंतु इसमें वह हिट नहीं हो पाए। अब जैकी फिल्में प्रोड्यूस करते हैं। 'बड़े मियां छोटे मियां', 'गणपथ 2', 'सूर्यपुत्र महावीर कर्ण' और 'मिशन लायन' जैसी फिल्मों को एक्टर प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

Related News