25 APRTHURSDAY2024 8:20:11 AM
Nari

किसी अजूबे से कम नहीं सतरंगा पहाड़, देखकर हो जाओगे हैरान

  • Edited By neetu,
  • Updated: 19 Nov, 2020 02:19 PM
किसी अजूबे से कम नहीं सतरंगा पहाड़, देखकर हो जाओगे हैरान

इंद्रधनुष और पहाड़ देखना बच्चे से लेकर बड़ों तक सभी को अच्छा लगता है। बात अगर इंद्रधनुष की करें तो यह खासतौर पर बारिश के बाद दिखाई देता है। इसके अलावा भूरे रंग बर्फ से ढके पहाड़ों के शहर में घूमने का मजा ही कुछ और होता है। मगर क्या किसी ने कभी सतरंगी पहाड़ों के बारे में सुना है? जी हां, दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां पर पहाड़ों में इंद्रधनुष जैसे रंग दिखाई देते हैं। सूरज की किरणें पड़ने की इनकी खूबसूरती और भी निखर कर सामने आती है। तो चलिए जानते हैं ऐसी जगह के बारे में विस्तार से...

PunjabKesari

PunjabKesari

 

पेरू और नॉर्थ वेस्टर्न चीन में हैं ये पहाड़ 

इंद्रधनुष के रंगों में रंगे ये पहाड़ पश्चिमी चीन में बने हैं। झांगे डेनक्जिया लैंडस्केप के नाम से मशहूर इस जगह पर लाल, नींबू, हरे, मजेंटा आदि रंगों के पहाड़ है। इसके अलावा पेरू में इंद्रधनुष पर्वत औसजेते के पास स्थित है। पहाड़ों पर रंगों की धारधारी परत बनी हुआ है। इन पहाड़ों को देखकर किसी का मन खिल उठेगा। देखने में यह जगह किसी अजूबे से कम नहीं है। इसपर सूरज की किरणेें पड़ने से पहाड़ों की खूबसूरती और भी निखर कर आती है। ऐसे में इस जगह पर दोस्तों व फैमिली के साथ घूमने जाने के लिए एकदम परफेक्ट है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

जून से सितंबर के महीने में जाना रहेगा सही

अगर आप इन सुंदर पहाड़ियों को देखने का मजा लेने चाहते हैं तो यहां जानें का सही समय जून से सितंबर का महीने सही रहेगा। इस दौरान धूप व बारिश अधिक होने से रंग-बिरंगी पहाड़ियों को देखने का मजा अलग ही होगा। इसके अलावा ठंड में पहाड़ों में बर्फ जमा हो जाती है। ऐसे में ना तो रंगीन पहाड़ देखने को मिलेंगे। साथ ही बर्फ से ढके पहाड़ किसी खतरे से कम नहीं होंगे। 

PunjabKesari

 

Related News