16 MAYSATURDAY2026 12:42:30 AM
Life Style

Alia Bhatt मेरी सगी बहन Pooja की आधी Copy भी नहीं!

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 15 May, 2026 05:32 PM
Alia Bhatt मेरी सगी बहन Pooja की आधी Copy भी नहीं!

नारी डेस्क : इस समय आलिया भट्ट कांस की वजह से खूब सुर्खियां बटौर रही हैं, और ट्रोल भी हो रही हैं और ट्रोल करने वाले कोई और नहीं बल्कि इंडियन यूजर्स ही है क्योंकि वहां इंटरनेशनल पेप्स ने आलिया को इग्नोर कर दिया। कुछ लोगों को लगता है कि आलिया ऐश्वर्या को रिप्लेस कर ही नहीं सकती वहीं एक बार तो उनके खुद के भाई ने उन्हें लेकर शॉकिंग ब्यान दे दिया था। 

PunjabKesari

दरअसल हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में राहुल भट्ट जो महेश भट्ट के बेटे हैं और आलिया के सौतले भाई हैं, ने अपनी सगी बहन पूजा भट्टे से उनके कम्पेरीजन पर कहा था - उनकी सगी बहन के आगे आलिया आधी भी नहीं है। न टैलेंट, न लुक्स और न ही फिगर (सेक्सिएस्ट) में।" पूजा के सामने वो पानी कम चाय जैसी हैं। वह पूजा की बराबरी नहीं कर सकती। चारों भाई-बहन में अगर कोई सबसे टैलेंटेड है तो वो पूजा भट्ट है। अगर उनके परिवार की बात हो तो हर मामले में फिर चाहे बात हुनर की हो, नैतिकता की हो उनकी सगी बहन पूजा भट्ट नंबर 1 है। कोई उन्हें किसी मामले में टक्कर नहीं दे सकता है।

यें भी पढ़ें : Alia Bhatt ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट, घी में ये 3 चीजें मिलाकर खाती हैं

दरअसल, उनसे सवाल पूछा गया था कि क्या आलिया भट्ट परिवार की विरासत (Legacy) को आगे बढ़ा रही हैं, तब उन्होंने अपनी सगी बहन की तारीफ करते हुए आलिया के लिए ये बातें कही थी क्योंकि राहुल का यही मानना था कि आलिया की सक्सेस के पीछे पीआऱ और मीडिया का बड़ा हाथ है जबकि उनकी बहन पूजा अपने दम पर बिना किसी पीआर के स्टार बनी थी। 

PunjabKesari

हालांकि सारे कम्पेरीजन के बावजूद राहुल ने यह भी कह दिया कि आलिया हार्ड वर्किंग और टैलेंटेड हैं। वह एक अच्छी मां हैं, एक अच्छे परिवार में हैं और अपनी दूसरी सौतेली बहन (शाहीन भट्ट) का बहुत ख्याल रखती हैं, जिसकी वह इज्जत करते हैं। राहुल के इस ब्यान को लेकर लोगों ने मिले-जुले रिएक्शन भी दिए थे किसी को उनकी तुलना सही लगी तो किसी को गलत। आपको उनकी बात कैसी लगी आम भी जरूर बताइएगा। 

यें भी पढ़ें : मैं नहीं चाहती मेरी बेटी मेरे जैसी बने! जानें Kiara Advani ने क्यों बोला ऐसा

आपको बता दें कि राहुल अपने पिता और बहनों की तरह फिल्मों में नजर नहीं आए। उन्होंने बिलकुल हटके करियर चुना, वह एक फिटनेस गुरू हैंऔर स्टार्स को फिट रखने का काम करते हैं। उन्होंने परिवार से हटकर बॉडी बिल्डर में अपनी पहचान बनाई।

Related News