27 APRSATURDAY2024 7:42:25 AM
Nari

हर परिवार को मिले ऐसी बहू... दुल्हन राधिका मर्चेंट में भी कूट-कूटकर भरे हैं अच्छे संस्कार

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 29 Feb, 2024 12:53 PM
हर परिवार को मिले ऐसी बहू...  दुल्हन राधिका मर्चेंट में भी कूट-कूटकर भरे हैं अच्छे संस्कार

अक्सर अमीर लोगों को देखकर मन में यही ख्याल आता है कि इन्हें अपने पैसों का घमंड होगा, लेकिन अंबानी परिवार के साथ ऐसा नहीं है। देश के सबसे अमीर शख्स  मुकेश अंबानी से लेकर उनके बच्चों तक में एक अलग ही ठहराव देखने को मिलता है। इतनी पॉवर होने के बावजूद भी उनमें किसी बात का घमंड नहीं है। मुकेश और नीता के बेटों और बेटी के अलावा बहुओं में भी कूट- कूट कर अच्छे संस्कार भरे हुए हैं, जिसका उदाहरण हाल ही में देखने को मिला। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


दरअसल इन दिनों अंबानी परिवार में जश्न देखने को मिल रहा है क्योंकि अनंत अंबानीबहुत जल्द राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जामनगर में होने जा रही ग्रैंड वेडिंग से पहले इस परिवार की ओर से अन्न सेवा आयोजित की गई। जोगवड गांव में मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सहित अंबानी परिवार के अन्य सदस्यों ने गांव वालों को पारंपरिक गुजराती खाना परोसा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


कल होने वाले दूल्हे और दुल्हन ने लोगों को खाना परोसकर सभी से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान राधिका मर्चेंट का अलग ही अंदाज देखने को मिला, उन्होंने ना सिर्फ अपने हाथों से खाना परोसा बल्कि स्थानीय निवासियों से बातचीत भी की। उनके कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें वह बच्चों पर प्यार लुटाती नजर आई। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

एक वीडियो में अंबानी परिवार की छोटी बहू एक बच्चे को देखकर कहती है वाओ ये तो एकदम कृष्णा लाग रहा है (एकदम कृष्णा लागे छे)।' कुछ बच्चों से वह उनकी पसंद और नापसंद भी पूछती नजर आई। अच्छी बात यह थी कि खाना परोसने के दौरान अनंत और राधिका हर किसी को  जय श्री कृष्णा बोल रहे थे, इससे पता चलता है कि उन्हें कितने अच्छे संस्कार मिले हैं। 


खाना परोसने के बाद होने वाले दूल्हा- दुल्हन ने मीडिया को पोज भी दिए और उनका हाल- चाल भी जाना। एक वीडियो में राधिका पैपराजी से पूछती है कि जामनगर कैसा लगा? हवा- पानी कैसा लगा? बीच में अननंत बोलते हैं कि आपके खाने-पीने और रहने के इंतजाम कर रखा है। इस कपल की  सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया है।  सोशल मीडिया पर जहां उनकी जोड़ी को हिट बताया जा रहा है तो वहीं राधिका को संस्कारी बहू का टैग मिल गया है। 

Related News