29 APRMONDAY2024 7:28:21 PM
Nari

'ये बॉस की खास है इसकी प्रमोशन तो पक्का होगी' आज भी महिलाओं पर क्यों उठाए जाते हैं ये सवाल?

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 09 Mar, 2021 12:59 PM
'ये बॉस की खास है इसकी प्रमोशन तो पक्का होगी' आज भी महिलाओं पर क्यों उठाए जाते हैं ये सवाल?

इस बात में तो कोई शक नहीं है कि महिलाएं आज हर एक क्षेत्र में आगे जा रही हैं। आज आप किसी भी कंपनी में चले जाइए आपको वहां मर्दों के साथ-साथ महिलाएं भी काम करती हुई दिखाई देंगी। कुछ कंपनियां तो ऐसी हैं जहां काम की सारी कमान ही महिलाओं के हाथ में दी गई है। वहीं आज का समय भी बदल रहा है पहले जहां लड़कियों की पढ़ाई खत्म होते ही शादी कर दी जाती थी वहीं अब वह अपने करियर को ज्यादा महत्तव देती हैं। समाज में यह बदलाव सही भी है। आखिर कब तक एक महिला दूसरे के बारे में सोचे उसे भी अधिकार है कि वह अपने पैरों पर खड़ी हो सके और ऐसा जीवन जी सके जिसमें वह आजाद हो लेकिन कहते हैं न हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। आज जहां महिलाओं को उनके मेल्स फ्रेंड्स सपोर्ट करते हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो उन पर गलत सवाल उठाते हैं खासकर आपको ऑफिस में ऐसे कितने ही सहकर्मी मिलेंगे। 

1. यह लड़के से बात कर रही है इसका तो इसके साथ पक्का चक्कर होगा 

PunjabKesari

आज का जमाना वो जमाना नहीं है कि एक लड़की और एक लड़का एक साथ खड़े होकर बात नहीं कर सकते हैं। यह सब अब आम है लेकिन अकसर आपको ऑफिस से अपने बारे में ऐसी बातें सुनने को मिलती होंगी कि यह लड़के से या फिर लड़कों से बात करती है तो इसका पक्का कोई चक्कर होगा। ऐसी बातों को आप दिल पर न लें तो ही अच्छा है और आपको इस पर न ही किसी को कुछ प्रूव करने की जरूरत है कि आप किस मन से किसी को बुला रही हैं। 

2. बॉस की खास है तो इसे कैसे डांट पड़ेगी?

बहुत बार महिलाओं के साथ ऐसा भी होता है कि अगर उन्हें बॉस नहीं डांटता है तो आस-पास के मेल्स सहकर्मी इसका गलत अर्थ निकाल लेते हैं कि वह पक्का बॉस की खास होगी। लोगों को यह बात समझनी चाहिए कि बॉस के लिए आप सभी एक समान हैं और बॉस अगर एक महिला को नहीं डांट रहा तो हो सकता है कि उसकी गलती न हो। 

3. ये इतनी रात तक ऑफिस में क्या रही थी?

पुरूष चाहे ऑफिस में रात के 1-2 बजे तक काम के सिलसिले के लिए रूके रहें लेकिन अगर कोई महिला इतनी रात तक ऑफिस में रूकती है तो अगले दिन हर कोई उसी के बारे में बात करता होता है कि आखिर वह इतनी रात तक ऑफिस में क्यों रूकी है? क्या कर रही होगी? उसके साथ कौन रूका था?

4. कपड़े ऐसे पहने हैं लड़के तो पीछे लगेंगे ही 

PunjabKesari

अगर महिलाएं ऑफिस में जीन्स पहनती हैं या कोई ड्रेस पहनती हैं तो लोग उसके कपड़ों को उसके करेक्टर के साथ जोड़ लेते हैं। अगर लड़कों को कपड़े पहनने का अधिकार है तो जब महिलाएं ड्रेस या फिर कोट पेंट पहनती हैं तो फिर क्यों उन पर सवाल उठाए जाते हैं। 

5. बॉस के क्लोज है इसकी ही प्रमोशन होगी

क्या अगर महिलाओं की प्रमोशन होती है तो क्या उसका कारण सिर्फ यह है कि एक महिला बॉस के करीब है या बॉस की खास है? क्या इसका कारण उसकी काबिलियत नहीं हो सकता है? फिर आखिर क्यों महिलाओं की काबिलियत को कम आंका जाता है और उसकी सफलता का गलत अर्थ निकाला जाता है। 

6. इतनी उम्र हो गई फिर भी शादी नहीं कर रही, पक्का कोई बात होगी 

न जाने क्यों समाज के लोगों को लगता है कि एक महिला  के जीवन में शादी के बाद कोई उद्देशय ही नहीं है। तभी तो बार-बार उसे यही सवाल उठाए जाते हैं कि इसकी इतनी उम्र हो गई है फिर भी शादी नहीं कर रही है। यह सब उस महिला पर निर्भर करता है कि वह शादी करना चाहती हैं या नहीं कोई उस पर इस तरह दबाव नहीं बना सकता है और उस पर सवाल नहीं उठा सकता है क्योंकि एक औरत के लिए शादी नहीं बल्कि पैरों पर खड़े होना ज्यादा जरूरी होता है। 

हां हम इस बात को भी मानते हैं कि हर एक पुरूष की सोच ऐसी नहीं है लेकिन आज के मॉर्डन जमाने में भी महिलाओं को इस तरह के सवाल फेस करने पड़ते हैं। आपका इस पर क्या कहना है हमें कमेंट करके बताना न भूलें। 

Related News