12 NOVTHURSDAY2026 12:57:14 AM
Nari

पी टी उषा पर टूटा दुखों का पहाड़, पति का अचानक हुआ निधन

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 30 Jan, 2026 09:13 AM
पी टी उषा पर टूटा दुखों का पहाड़, पति का अचानक हुआ निधन

नारी डेस्क: भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य पी टी उषा के पति वी श्रीनिवासन का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि श्रीनिवासन शुक्रवार तड़के अपने आवास पर बेहोश हो गए जिसके तुरंत बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 

PunjabKesari


केंद्र सरकार के पूर्व कर्मचारी श्रीनिवासन उषा के शानदार खेल करियर और राजनीतिक करियर के दौरान हमेशा उनके साथ रहे। उन्हें उषा का मजबूत संबल और उनकी कई पेशेवर उपलब्धियों के पीछे प्रेरक शक्ति माना जाता था। इस दंपति का एक बेटा है जिसका नाम उज्ज्वल है। 

PunjabKesari
पीएम मोदी ने राज्यसभा सांसद और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की प्रेसिडेंट पीटी उषा से बात की और उनके पति वी श्रीनिवासन के निधन पर शोक जताया।
 

Related News