10 JANSATURDAY2026 10:32:25 AM
Nari

साले के संगीत नाइट में जीजा निक ने हिंदी में गाया गाना, प्रियंका ने भी पति के साथ खूब लगाए ठुमके

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 07 Feb, 2025 11:57 AM
साले के संगीत नाइट में जीजा निक ने हिंदी में गाया गाना, प्रियंका ने भी पति के साथ खूब लगाए ठुमके

नारी डेस्क: प्रियंका चोपड़ा के घर में इस समय खुशियां ही खुशियां छाई हुई हैं, उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा दूल्हा जो बनने जा रहे हैं। कल सिद्धार्थ और नीलम उपाध्याय के संगीत फंक्शन में चार चांद लगा जब देसी गर्ल अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची।  इस दौरान कपल ने बेहद ही शानदार डांस परफॉर्मेंस दी जिसे देख फैंस का दिन बन गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

निक जोनास अपने साले की शादी के जश्न में हिस्सा लेने के लिए कल भारत पहुंचे। संगीत नाइट के लिए प्रियंका ने नीले रंग का लहंगा पहना, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थी, उन्होंने अपने ग्लैमरस लुक को चमकदार हीरे के हार, कंगन और अंगूठियों के साथ और भी निखारा।  वहीं उनके पति नीले रंग की शेरवानी और पैंट में भी कुछ कम नहीं लग रहे थे। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में निक हिंदी गाना 'तू मान मेरी जान' गाते नजर आए, जिसे सुन वहां मौजूद सारे लोग खुशी के मारे चीख उठे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


वहीं  प्रियंका ने भी अपने सिजलिंग डांस मूव्स से स्टेज पर आग लगा दी। प्रियंका चोपड़ा इन दिनोे अपनेभई की शादी को लेकर सुर्खियों में चल रही हैं। बुधवार की रात, मेहंदी और हल्दी समारोह आयोजित किए गए, जहां प्रियंका अपने परिवार के साथ मस्ती करती, नाचती और जश्न मनाती नजर आईं। मेहंदी समारोह के दौरान,प्रियंका ने एक आइवरी ड्रेस पहनी थी, जिसमें स्लीवलेस कोर्सेट-स्टाइल चोली और लहंगा स्कर्ट थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


शादी से पहले के कार्यक्रम खुशी और उत्साह से भरे हुए थे, प्रियंका ने सोशल मीडिया पर समारोहों की झलकियां साझा कीं। उन्होंने हल्दी समारोह की कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जहां उन्होंने अपने परिवार वालों  के साथ खूब डांस किया। नीलम उपाध्याय के साथ सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है। अप्रैल 2024 में रोका समारोह के बाद अगस्त 2024 में इस जोड़े की सगाई हुई।

Related News