25 APRTHURSDAY2024 5:39:55 AM
Nari

प्रियंका के पति निक जोनस अस्पताल में भर्ती, शूटिंग सेट पर हुए घायल

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 17 May, 2021 02:00 PM
प्रियंका के पति निक जोनस अस्पताल में भर्ती, शूटिंग सेट पर हुए घायल

कोरोना काल में बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस विदेश में रहते हुए भारत में जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। इस मुश्किल समय में निकयंका के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि प्रियंका के पति निक जोनस अस्पताल में भर्ती है। एक शो की शूटिंग के दौरान निक घायल हो गए थे। 

PunjabKesari

शूटिंग के दौरान हुए घायल

खबरों के मुताबिक निक जोनस अमेरिका में सिंगिंग रिएलिटी शो 'द वॉइस' की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि इस शो की शूटिंग के दौरान निक घायल हो गए थे जिसके बाद उन्हें लॉस ऐंजिलिस के अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल चोट कितनी गंभीर है अभी यह पता नहीं चल पाया है। 

PunjabKesari

निक बीती 15 मई से अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि उन्हें बीते रविवार अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक निक को एंबुलेंस से देर रात अस्पताल ले जाया गया था। वहीं अब कहा जा रहा है कि निक फिर से शो की शूटिंग शुरू करेंगे। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि भारत में कोरोना महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है। कोरोना के कारण बिगड़ते हालातों को देखते हुए निक और प्रियंका ने मदद का हाथ बढ़ाया है। हाल ही में कपल ने मिलकर भारत लिए 3 मिलियन डॉलर (22 करोड़ रुपये) इकट्ठा किया थे।

Related News