27 APRSATURDAY2024 4:53:10 AM
Nari

जल्द ही दुल्हनिया बनने वाली है पूनम पांडे, जानिए किससे करने जा रही शादी

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 27 Jul, 2020 02:12 PM
जल्द ही दुल्हनिया बनने वाली है पूनम पांडे, जानिए किससे करने जा रही शादी

माॅडल और एक्ट्रेस पून पांडे अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियो के कारण सुर्खियों बटौरती रहती हैं। हाल ही में पूनम पांडे ने अपने फैंस को अपनी सगाई की खबर दी है। पूनम ने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे के साथ सगाई कर ली है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। 

PunjabKesari

सैम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पूनम पांडे के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। शेयर की गई तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि सैम और पूनम ने सगाई की अंगूठियां पहन रखी है। सैम ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'हमने आखिरकार ये कर लिया।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

We finally did it!

A post shared by Sam Bombay (@sambombay) on Jul 23, 2020 at 12:04am PDT

 

दोनों की इस तस्वीर पर फैंस कमेंट करके उन्हें बधाई दे रहे हैं। हालांकि खूद पूनम ने अभी इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। बता दें इससे पहले पूनम और सैम लॉकडाउन का नियम तोड़ने के चलते सुर्खियों में बने हुए थे। जिसके बाद नेशनल डिजास्टर एक्ट के अंदर आते आईपीसी की धारा 269, 188 के तहत पूनम और सैम पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

PunjabKesari

पूनम पांडे ने साल 2013 में फिल्म 'नशा' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने तेलुगू फिल्म में भी काम किया था। 

Related News