26 APRFRIDAY2024 12:26:52 PM
Nari

Yoga Day पर पीएम मोदी ने लॉन्च किया M-Yoga App, जानिए इसकी खासियत

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 21 Jun, 2021 12:28 PM
Yoga Day पर पीएम मोदी ने लॉन्च किया M-Yoga App, जानिए इसकी खासियत

आज 21 जून को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। वहीं इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को M-Yoga app लांच की। आयुष मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित, mYoga ऐप का उद्देश्य आम लोगों और उत्साही लोगों को अलग-अलग अवधि के योग प्रशिक्षण और अभ्यास सत्र प्रदान करना है।

 विश्व को मिलने जा रही है M-Yoga ऐप की शक्ति
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और दुनिया को संबोधित करते हुए कहा कि अब विश्व को, M-Yoga ऐप की शक्ति मिलने जा रही है। इसमें योग प्रशिक्षण के कई वीडियो दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होंगे। ये ऐप योग का विस्तार दुनिया में करने और One World, One Health के प्रयासों को सफल बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

PunjabKesari

जानिए क्या है M-Yoga ऐप- 
M-Yoga ऐप का उपयोग 12 से 65 वर्ष की आयु के व्यक्तियों के लिए प्रतिदिन योग साथी के रूप में किया जा सकता है। WHO के अनुसार, ऐप को वैज्ञानिक साहित्य की समीक्षा और व्यापक अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ परामर्श के माध्यम से विकसित किया गया। लोगों को अपने स्मार्टफोन के स्पर्श में गुणवत्तापूर्ण योग का अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए डिजाइन किया गया है। 
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक, एम योगा ऐप में योग को लेकर आसान प्रोटोकॉल समझाई जाएंगी।

क्या सेफ और सेक्योर है mYoga App-
mYoga ऐप सेफ सेक्योर है, और यह यूजर्स से कोई डेटा नहीं लेता है। वर्तमान में, यह फ्रेंच, अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध है, आने वाले महीनों में और भी की भाषाओं को शामिल किया जाएगा। इस  mYoga ऐप को एंड्रॉयड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। 

PunjabKesari

कोरोना काल में योग ने लोगों का भरोसा बढ़ाया-
प्रधानमंत्री मोदी ने योग संबंधी एम योगा ऐप शुरू करने की जानकारी देते हुए कहा कि जब कोरोना के अदृश्य वायरस ने दुनिया में दस्तक दी थी, तब कोई भी देश साधनों से, सामर्थ्य से और मानसिक अवस्था से इसके लिए तैयार नहीं था। ऐसे समय में योग आत्मबल का बड़ा साधन बना। योग ने लोगों का भरोसा बढ़ाया कि हम इस बीमारी से लड़ सकते हैं। 

कोरोना महामारी का मुकाबला करने में योग उम्मीद की एक किरण है- 
आज जब पूरा विश्व कोरोना महामारी का मुकाबला कर रहा है, तो योग उम्मीद की एक किरण बना हुआ है। कोरोना के बावजूद इस बार के योग दिवस की थीम ‘Yoga for Wellness’ ने करोड़ों लोगों में योग के प्रति उत्साह को और बढ़ाया है। पीएम ने कहा कि महान तमिल संत श्री तिरुवल्लुवर जी ने कहा कि अगर कोई बीमारी है तो उसकी जड़ तक जाओ, बीमारी की वजह क्या है वो पता करो, फिर उसका इलाज शुरू करो। योग यही रास्ता दिखाता है।

Related News