01 APRTUESDAY2025 12:07:35 AM
Nari

रेप मामले में अरेस्ट हुए पर्ल वी पुरी को मिली जमानत, करिश्मा तन्ना बोलीं- सच जीत गया

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 05 Jun, 2021 03:01 PM
रेप मामले में अरेस्ट हुए पर्ल वी पुरी को मिली जमानत, करिश्मा तन्ना बोलीं- सच जीत गया

टीवी सीरियल 'नागिन-3' फेम एक्टर पर्ल वी पुरी पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पर्ल वी पुरी की गिरफ्तारी से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। वहीं इस बीच खबर सामने आई है कि एक्टर को इस मामले में जमानत मिल गई है। एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने इस बात की जानकारी दी है।

PunjabKesari

करिश्मा तन्ना ने इंस्टाग्राम पर पर्ल वी पुरी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सत्यमेव जयते। सच्चाई की जीत हुई और वह जीत गया।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna)

 

बता दें पर्ल वी पुरी के अलावा पीड़िता ने 5 अन्य लोगों के खिलाफ भी रेप का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस को दिए बयान में पीड़‍िता ने कहा था कि पहले उसके साथ कार में बार-बार रेप किया गया। महिला और उसके परिजनों के शिकायत दर्ज कराने के बाद एक्टर व अन्य लोगों को पुलिस ने कल देर रात गिरफ्तार कर लिया। 

 

अनीता हसनंदानी ने किया सोपर्ट

वहीं एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने भी पर्ल वी पुरी का सपोर्ट किया। उन्होंने एक्टर के साथ तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा था, 'पर्ल वी पुरी के बारे में कुछ बेतुकी खबरों के साथ उठी हूं। मैं उसे पहचानती हूं। यह सच नहीं है ... सच नहीं हो सकता ... सब झूठ। मुझे यकीन है कि इसमें कुछ और बात है और सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी।'

 

Related News