26 AUGWEDNESDAY2026 4:11:47 AM
Nari

हेल्दी पास्ता सूप

  • Edited By Monika,
  • Updated: 25 Aug, 2026 06:11 PM
हेल्दी पास्ता सूप

नारी डेस्क : अगर आप लंच या डिनर के लिए कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पेट भरने वाला भी हो, तो पास्ता सूप एक बेहतरीन विकल्प है। मैकरोनी, सब्जियों, पनीर और खुशबूदार हर्ब्स से तैयार यह सूप टमाटर बेस्ड ब्रोथ में बनाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

Pasta Soup बनाने के लिए सामग्री

PunjabKesari

1 कप मैकरोनी या छोटा पास्ता
1 कप बारीक कटी हुई मिश्रित सब्जियां
½ कप पनीर के छोटे टुकड़े
2-3 टमाटर
1 छोटा प्याज, बारीक कटा हुआ
2-3 लहसुन की कलियां, बारीक कटी हुई
1 चम्मच ऑलिव ऑयल या कुकिंग ऑयल
½ चम्मच ऑरेगैनो
½ चम्मच चिली फ्लेक्स
2-3 कप पानी या वेजिटेबल स्टॉक
नमक स्वादानुसार
काली मिर्च स्वादानुसार
थोड़ी-सी धनिया पत्ती या पार्सले

ऐसे बनाएं Pasta Soup

1.एक पैन में पानी उबालें और उसमें थोड़ा नमक डालें। अब मैकरोनी या पास्ता डालकर पैकेट पर दिए निर्देश के अनुसार पकाएं। इसे पूरी तरह गलाने के बजाय हल्का फर्म रखें। पानी निकालकर पास्ता अलग रख दें।

2.  एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें बारीक कटा प्याज और लहसुन डालकर कुछ देर भूनें। अब कटे हुए टमाटर डालें और तब तक पकाएं जब तक वे नरम न हो जाएं। टमाटर को हल्का ठंडा करके ब्लेंड कर सकते हैं या फिर पैन में ही अच्छी तरह मैश कर लें। इससे सूप का बेस ज्यादा स्मूद और फ्लेवरफुल हो जाएगा।

3. अब टमाटर के बेस में अपनी पसंद की सब्जियां डालें। इसमें गाजर, स्वीट कॉर्न, शिमला मिर्च, बीन्स या मटर जैसी सब्जियां शामिल कर सकते हैं। इसके बाद नमक, काली मिर्च, ऑरेगैनो और चिली फ्लेक्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

4.  अब इसमें 2-3 कप पानी या वेजिटेबल स्टॉक डालें और कुछ मिनट तक उबलने दें। सब्जियां हल्की नरम होने तक सूप को पकाएं। इसके बाद इसमें उबली हुई मैकरोनी और पनीर के टुकड़े डालें। 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, ताकि सभी फ्लेवर अच्छी तरह मिल जाएं।

5. गैस बंद करने के बाद सूप को बाउल में निकालें। ऊपर से थोड़ी-सी धनिया पत्ती या पार्सले डालें। चाहें तो थोड़ा चिली फ्लेक्स और ऑरेगैनो भी डाल सकते हैं।
आपका गर्मागर्म, स्वादिष्ट और भरपूर Pasta Soup तैयार है।

नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें। 

iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109

Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum

Related News