18 MAYSATURDAY2024 8:58:19 PM
Nari

उदयपुर में होगी लव बर्ड्स Parineeti-Raghav की शादी, फाइनल हुआ वेडिंग वेन्यु

  • Edited By palak,
  • Updated: 06 Sep, 2023 06:15 PM
उदयपुर में होगी लव बर्ड्स Parineeti-Raghav की शादी, फाइनल हुआ वेडिंग वेन्यु

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सगाई के बाद से सुर्खियों में बन गई हैं। फैंस एक्ट्रेस की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब खबरें सामने आई हैं कि परिणीति और राघव चड्ढा इस महीने के अंत में शादी करने वाले हैं। शादी की रस्में भी 23 और 24 सितंबर को शुरु हो जाएगी। दोनों की शादी राजस्थान के उदयपुर के होटल 'लीला पैलेस' और 'द ओबेरॉय उदयविलास' में होगी। शादी में कितने लोग शामिल होंगे इसकी लिस्ट भी सामने आई है। 

शादी में शामिल होंगे ये खास मेहमान 

शादी में 200 से ज्यादा मेहमानों को ठहराने की व्यवस्था की गई है। शादी में 50 से ज्यादा वीवीआईपी मेहमानों के शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं बुकिंग कन्फर्म करते ही दोनों होटलों में शादी की तैयारियां भी शुरु कर दी गई है। परिणीति और राघव की शाही वेडिंग में आप के नेता अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई लोग भी शामिल होंगे। इसके अलावा परिणीति की बहन प्रियंका और उनके पति निक जोनस भी शादी में शामिल होंगे। 

PunjabKesari

23 सितंबर से शुरु होंगे शादी के कार्यक्रम 

वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के कार्यक्रम जैसे हल्दी, मेहंदी और संगीत 23 सितंबर को ही शुरु हो जाएंगे। शादी होने के बाद हरियाणा के गुरुग्राम में रिसेप्शन किया जाएगा। लीला पैलेस और उदयविलास के पास तीन होटलों की बुकिंग भी की गई है। वीवीआईपी मेहमानों की सुरक्षा को देखते हुए पूरे इंतजाम भी किए गए हैं।

PunjabKesari

13 मई को की थी दोनों ने सगाई 

गौरतलब है कि दो महीने पहले राघव और परिणीति खुद होटलों के स्थानों की जांच करने के लिए उदयपुर गए थे। राघव और परिणीति ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। समारोह में कई सारे मेहमान जैसे अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान समेत कई नेता शामिल हुए थे। 

PunjabKesari
 

Related News