25 APRTHURSDAY2024 4:52:02 PM
Nari

बच्चे को एक्टिव बनाने के लिए Parents अपनाएं ये ट्रिक्स

  • Edited By palak,
  • Updated: 27 May, 2022 01:06 PM
बच्चे को एक्टिव बनाने के लिए Parents अपनाएं ये ट्रिक्स

कई बच्चे स्वभाव से बहुत ही शर्मीले और शांत स्वभाव के होते हैं। रिश्तेदारों के घर में आने पर वह गर्द झुकाकर कमरे में चले जाते हैं। ऐसे बच्चे किसी से ज्यादा बात करना भी पसंद नहीं करते। लोगों को फेस करने से भी कतराते हैं। यदि आपका बच्चा भी ऐसा करता है तो आप उसे लोगों से मिलना सिखाएं। आप उसे हर किसी से बात करना सिखाएं। आप अपने बच्चे को सामाजिक बनाने के लिए कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

PunjabKesari

लोगों से मिलवाएं

आप अपने बच्चे को हर किसी फंक्शन में लेकर जाएं। लोगों से मिलवाना शुरु करें। आप बच्चे को सभी के साथ मिक्स होने के लिए भी कहें। आप बचपन से ही बच्चे में इन आदतों का विकास करें। बच्चों को समझाएं यदि उनको स्कूल जाते समय, घर के बाहर या कई पर भी कोई जान पहचान का मिलता है तो उससे बात जरुर करें। ऐसा करने से बच्चे की घबराहट भी दूर होगी और रिश्तेदार भी खुश होंगे। 

 शेयरिंग के बारे में बताएं

आप बच्चों को चीजें शेयर करने के लिए भी कहें। इससे आपके बच्चे के रिश्ते उसके दोस्तों के साथ भी मजबूत बनेंगे। बच्चे को दोस्तों के साथ खेलना, खाना-पीना और साथ में पढ़ना सिखाएं। आप बच्चों को यह भी बताएं कि वह दूसरे की मदद के लिए हमेशा आगे रहे। इससे बच्चा अपनी बात बहुत ही अच्छे से हर किसी के सामने खुलकर रख पाएगा। 

PunjabKesari

बात करना सिखाएं 

बच्चे की घबराहट को दूर करने के लिए आप उसको बातें करने के लिए कहें। आप बच्चों को कहानियां सुना सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें स्कूल की एक्टिविटीज में भाग लेने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इससे बच्चे के अंदर आत्मविश्वास पैदा होगा।

PunjabKesari

दोस्त बनवाएं 

आप बच्चों को दोस्त बनाने के लिए कहें। उनको दोस्तों का मतलब बताएं कि दोस्ती जिंदगी में कितनी मूल्यवान होती है। ऐसा करने से बच्चे सामाजिक होंगे और जागरुक रहेंगे। दोस्तों के साथ वो अपने सुख-दुख भी बांट सकते हैं। साथ ही दोस्तों के साथ बात करने से उनके अंदर आत्मविश्वास भी पैदा होगा। इसके अलावा बच्चे कोई भी बात करने से पहले घबराएंगे नहीं। 

PunjabKesari

बच्चों की ताकत पहचानें

हर कोई माता-पिता चाहता है कि उनका बच्चा स्ट्रांग बने। हर किसी समस्या का हिम्मत के साथ सामना करें। यदि आप भी चाहते हैं कि बच्चा आत्मविश्वासी बने तो आप पहले बच्चे की ताकत को पहचानें। आप बच्चे की तारीफ भी करें, ताकी वो हर किसी के सामने खुलकर बात कर सकें। 

PunjabKesari

Related News