26 APRFRIDAY2024 10:05:47 AM
Nari

हाथ धोते समय बच्चे करते है ये गलतियां, Parents ऐसे करवाएं Hands क्लीन

  • Edited By palak,
  • Updated: 06 Jul, 2022 02:10 PM
हाथ धोते समय बच्चे करते है ये गलतियां, Parents ऐसे करवाएं Hands क्लीन

साफ सफाई की जब बाती आती है तो बच्चे अक्सर कई गलियां कर जाते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान भी नहीं रखते। खासकर मानसून में बाहर खेलकर आने के बाद मिट्टी और कई चीजों से लपेटकर आते हैं, जिसके कारण उनके हाथ भी गंदे होते हैं। हाथ गंदे होने के कारण बैक्टीरिया, वायरस और कई तरह के इंफेकशन फैलते हैं। बच्चे हाथ धोते समय कई गलतियां कर देते हैं, जिसके कारण इस मौसम में उन्हें बीमारियों का शिकार होना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

PunjabKesari

साबुन इस्तेमाल न करना 

बच्चे नटखट और शैतान होते हैं, इसी कारण हर काम को जल्दबाजी में ही करते हैं। जब उन्हें हाथ धोने के लिए कहा जाता है तो वह साबुन का इस्तेमाल भी न करते और सादे पानी से हाथ धो लेते हैं। पानी से हाथ साफ करने के बाद क्लीन तो होते हैं, लेकिन हाथों में बैक्टीरिया रह जाते हैं। साबुन, एक रासायनिक प्रतिक्रिया बनाता है, जिसके बाद कीटाणु अच्छे से साफ हो जाते हैं। 

PunjabKesari

जल्दबाजी में हाथ धोना 

हर काम जल्दी करने के चक्कर में बच्चे हाथ भी जल्दी धो लेते हैं। यह गलती अक्सर बच्चे करते हैं। थोड़ा सा साबुन हाथ में लगाकर जल्दी से हाथ धो देते हैं। जल्दीबाजी में हाथ धोने के कारण हाथ साफ नहीं होती , कीटाणु भी अच्छे से साफ नहीं हो पाते। आप  बच्चे के समय-समय पर हाथ धुलवाते रहें। 30 सैकेंड के बाद आप बच्चे का हाथ धुलवाते ही रहें। 

PunjabKesari

गंदी जगह पर हाथ लगाना 

बच्चे हाथ धोने के बाद गंदी जगहों को छू लेते हैं, जिसके कारण बैक्टीरिया उनके हाथों पर लग सकते हैं। वातावरण में नमी होने के कारण मानसून में बैक्टीरिया ज्यादा फैलते हैं। इसलिए इस मौसम में बच्चों को इंफेक्शन हो सकता है। गीले हाथ भी बैक्टीरिया पैदा कर सकते हैं। बच्चे के हाथ धोने के बाद उन्हें अच्छे से तौलिए से साफ भी जरुर करें। 

ऐसे धुलाएं हाथ 

. बच्चों के हाथ धुलाने के लिए पहले साबुन लगाएं। 
. फिर उल्टे हाथ, अंगूठा और कलाई को अच्छे से साफ करें। 
. इस तरह से हाथ धोने से बच्चों की किसी भी तरह की बीमारी नहीं होगी।

PunjabKesari

अच्छे से हाथ धोने से बच्चे टाइफाइड, पेट, त्वचा संबंधी समस्याएं और आंखों में इंफेक्शन जैसी बीमारियों से बच पाएंगे। 


 

Related News