26 APRFRIDAY2024 8:11:15 AM
Nari

Child Care: जिद्दी बच्चे को संभालने के लिए Parents अपनाएं ये तरीके

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 04 May, 2022 12:27 PM
Child Care: जिद्दी बच्चे को संभालने के लिए Parents अपनाएं ये तरीके

टीनेजर उम्र ऐसी होती है कि बच्चे अपनी मनमानी करनी शुरु कर देते हैं। बात-बात पर अगर उन्हें कोई रोके तो वह गुस्सा करने लगते हैं। उनके शरीर में मानसिक और भावनात्मक तौर पर कई बदलाव भी आते हैं। बच्चे गुस्सा, चिड़चिड़ापन दिखाना शुरु कर देते हैं। छोटी-छोटी बात पर माता-पिता से बहस करनी भी शुरु कर देते हैं। जिसके कारण उनके माता-पिता से भी मतभेद होने लग जाते हैं। लेकिन इस दौरान माता-पिता को अपने बच्चों को समझने की ज्यादा जरुरत होती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस उम्र में आप बच्चे को कैसे कंट्रोल कर सकते हैं...

प्यार से आएं पेश 

बच्चों के साथ हमेशा प्यार से बर्ताव करें। यदि आप उन पर गुस्सा करेंगे तो रिश्ते सुलझने की बजाय उलझने लग जाएंगे। आप शांत मन से उनसे बात करें। इससे वो आपको अपनी  बात खुलकर बता पाएंगे। 

PunjabKesari

रुल्स बनाएं

आप घर में बच्चों के लिए कुछ नियम बनाएं। इससे आपका बच्चा अनुशासन में रहना सिखेगा। बच्चे इस उम्र के दौरान खुद को स्मार्ट समझने लगते हैं। आप उनको भावनाओं को समझते हुए कुछ सख्त कानून बनाएं। भविष्य में यह नियम बच्चे को किसी गलत काम करने से भी बचाएंगे। 

बात समझने की करें कोशिश 

आप  बच्चे की बात समझने की कोशिश जरुर करें। कई बार पेरेंट्स गुस्से में बच्चे की बात नहीं समझते। इससे उनके बच्चों के साथ रिश्ते भी खराब होने लगते हैं। बच्चे की बात न सुनने के कारण भी वो जिद्दी हो जाते हैं। 

PunjabKesari

जबरदस्ती न करें 

आप बच्चों के साथ किसी भी तरह की जबरदस्ती न करें। इससे उनका स्वभाव गुस्सैल होता जाता है। बच्चे किसी की बात भी सुनना पसंद नहीं करते। आगे चलकर बच्चे वही करनी लगते हैं जिस चीज से उन्हें मना किया जा रहा हो। आप अपने और बच्चे के  रिश्ते में एक कनैक्ट बनाकर रखें। 

अच्छा व्यवहार रखें 

यदि आपका बच्चा जिद्दी है तो उसके साथ अच्छे से पेश आएं। अगर वह कुछ अच्छा करे तो उसकी तारीफ भी जरुर करें।  लोगों के सामने आप उसकी बढ़ाई करें। इससे बच्चे के दिल में आपके लिए इज्जत और भी बढ़ेगी। 

PunjabKesari

Related News