23 APRTUESDAY2024 11:36:13 AM
Nari

Parenting Tips: दुनिया से कभी भी नहीं हारेगी आपकी लाडली, जरुर सिखाएं ये बातें

  • Edited By palak,
  • Updated: 11 Oct, 2022 11:35 AM
Parenting Tips: दुनिया से कभी भी नहीं हारेगी आपकी लाडली, जरुर सिखाएं ये बातें

बेटियों की परवरिश  के लिए मां-बाप को और भी ज्यादा सजग रहना पड़ता है। क्योंकि भारतीय समाज में बेटे और बेटियों को लेकर अलग नियम कायदे हैं। लड़कियों को जीवन में कई तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है जिसके कारण कभी उनका आत्मविश्वास भी डगमगा सकता है। इसलिए माता-पिता को ही अपने बेटियों का साहस बढ़ाना पड़ता है। ऐसे में यदि आपकी बेटी भी समाज के कठिन हालातों को लेकर कंफ्यूज हो रही है तो आप इन तरीकों के साथ उसे भविष्य के लिए तैयार कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि कैसे आप अपने बेटी का साहस बढ़ा सकती हैं...

 हर किसी से अलग हो तुम 

आप अपनी बेटी को इस बात का एहसास करवाएं कि वो हर किसी से अलग है। वह बहुत ही खास है दुनिया में उसके जैसा कोई भी नहीं। उसे इस बात का अपने ऊपर गर्व होना चाहिए। इन बातों से आपकी बेटी के अंदर साहस आएगा और उसका आत्मविश्वास भी बढ़ जाएगा। इसके अलावा वह दुनिया में किसी भी तरह की परिस्थिति से घबराएगी नहीं। 

PunjabKesari

खुलकर रखे अपने विचार 

आप अपनी बेटी को यह बात जरुर सिखाएं कि वह अपने विचारों की खुलकर दूसरे के सामने रखें। समाज में अक्सर लड़कियों को हमेशा एक अलग दर्जा दिया जाता है, उन्हें सिखाया जाता है कि वह हमेशा अपनी खुशी से पहला दूसरों का ख्याल रखें। परिवार के सदस्यों की सामने अपनी राय रखें। इसलिए आप बेटी को यह जरुर सिखाएं कि उसे इन सब बातों से अलग अपनी राय रखनी चाहिए। दूसरों को खुश रखने के साथ-साथ उसे अपने आप को भी खुश रखना चाहिए। 

सपनों के लिए करे मेहनत

बेटा-बेटी में आज भी भेद किया जाता है , जिसके कारण लड़कियों को पढ़ने का भी अधिकार नहीं होता। इसलिए आप अपनी बेटी को समझाएं कि उसे अपने सपनों के लिए कड़ी मेहनत करनी है। दुनिया की सारी बातें छोड़कर अपने सपनों के लिए जीना है। उसे अपने सपने पूरे की लड़ना भी जरुर है। 

PunjabKesari

हुनर को करें प्रेरित 

ऐसी कई परिस्थितियां होती है जिनमें लड़कियां अपने आप को दूसरों से कम समझती हैं। इससे उनका आत्मविश्वास भी डगमगाने लगता है। आप अपनी बेटी को बताएं कि उसमें भी कोई हुनर है। उसका हुनर ही उसे दूसरों से अलग बनाता है। इन सारी बातों से उसमें अपने सपनों के प्रति मेहनत करने का साहस आएगा। 

आत्मविश्वास बढ़ाएं 

आपकी बेटी एग्जाम में पास हो या फेल आप उसका आत्मविश्वास जरुर बढ़ाएं। आप उसे कहें कि उसने पूरी मेहनत की है। इन सब बातों के जरिए आप उसका आत्मविश्वास बुलंद करें। आपकी बातों से उसे जिदंगी में साहस आएगा और वह जिंदगी की हर पड़ाव को आसानी से पार कर पाएगी। 

PunjabKesari
 

Related News