03 MAYFRIDAY2024 6:16:27 AM
Nari

क्या Sania को छोड़ इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस से शादी करेंगे शोएब, अफेयर की खबरों का आयशा उमर ने बताया सच

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 30 Nov, 2022 04:05 PM
क्या Sania को छोड़ इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस से शादी करेंगे शोएब, अफेयर की खबरों का आयशा उमर ने बताया सच

टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में है। कई दिनों से ये खबरें सुनने को मिल रही थी कि सानिया और शोएब तलाक लेने वाले है और इनके टूटते हुए रिश्ते की वजह पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर को बताया गया था। कहा जा रहा था कि शोएब की आयशा के साथ नजदीकियां बढ़ी जिसकी वजह से वो अपनी बेगम से अलग होने जा रहे है। अब शोएब के साथ उड़ रही अफेयर की खबरों पर खुद आयशा ने रिएक्ट किया है क्योंकि पिछले काफी वक्त से वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही थी।

ट्रोल होने पर आयशा ने दिया जवाब

दरअसल, एक यूजर ने आयशा से शोएब मलिक को लेकर सवाल किया। यूजर ने आयशा से पूछा- क्या आप दोनों का शादी का प्रोग्राम है? जवाब में आयशा ने कहा- जी नहीं, बिल्कुल नहीं. उनकी शादी हो चुकी है और वो अपनी बीवी के साथ बहुत खुश हैं. मैं दोनों शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की बहुत इज्जत करती हूं. शोएब और मैं एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और एक दूसरे का काफी ख्याल रखते हैं. ऐसे रिश्ते भी होते हैं दुनिया में लोगों के बीच.

PunjabKesari

आयशा की बात करें तो वो एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस है। उन्हें स्टाइल आइकन भी कहा जाता है। साथ ही वो एक यूट्यूबर भी है। वही शोएब और सानिया ने अपने नए शो का ऐलान भी किया है। दोनों ‘द मिर्जा- मलिक शो’ लेकर आ रहे हैं. हालांकि, सानिया और शोएब की शादी में आई दरार की खबरें अभी भी सुर्खियों में हैं क्योंकि दोनों ने ही इन खबरों पर चुप्पी साधी हुई है।

साल 2010 में सानिया और शोएब ने की थी शादी

बता दें कि सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ साल 2010 में शादी की थी। इन दोनों की शादी ने लोगों को हैरान कर दिया था। सानिया ने शादी के 8 साल बाद बेटे को जन्म दिया। सानिया और शोएब के बेटे का नाम इजहान मिर्जा मलिक है। इनकी लव स्टोरी की बात करें तो साल 2009 में सानिया ने अपने बचपन के दोस्त सोहराब से सगाई की लेकिन जल्द ही इनका रिश्ता टूट गया। जब वो टूटे हुए रिश्ते के गम से गुजर रही थी तब उनकी जिंदगी में शोएब मलिक आए और साल 2010 में दोनों ने शादी कर ली। वहीं शोएब मलिक सानिया से पहले आयशा सिद्दीकी से शादी कर चुके थे। हालांकि, सानिया से शादी से पहले उन्होंने आयशा को तलाक दे दिया था। दोनों की पहली मुलाकात ऑस्ट्रेलिया में हुई और दोनों एक-दूसरे के करीब आए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)

वही हाल में ही भारत की फेमस टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने खेलों से संन्यास लेने का फैसला लिया था। पूरी दुनिया में टेनिस को अलग पहचान और रुतबा दिलाने वाली  सानिया ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि बढ़ती उम्र के साथ अब उनका शरीर कमजोर हो रहा है। सानिया ने कहा- मेरा शरीर कमजोर हो रहा है और घुटनों में दर्द हो रहा है। पहले की तुलना में अब ऐसा करने का मन नहीं करता। अब मैं इस खेल को उतना एंजॉय नहीं कर पा रही हूं।

Related News