28 APRSUNDAY2024 11:58:17 PM
Nari

Vastu Tips: ऑफिस में रखें सोने के सिक्कों वाला जहाज, नौकरी में मिलेगा दौगुणा लाभ

  • Edited By palak,
  • Updated: 30 Oct, 2022 05:50 PM
Vastu Tips: ऑफिस में रखें सोने के सिक्कों वाला जहाज, नौकरी में मिलेगा दौगुणा लाभ

व्यक्ति अच्छे जीवन और व्यापार में तरक्की पाने के लिए सारा दिन मेहनत करता है। लेकिन  कई बार उसे इच्छा अनुसार फल नहीं मिल पाता। इसका कारण ऑफिस का वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र में ऐसी कई चीजें है जिनसे आपके कार्य स्थल में नेगेटिविटी फैल सकती है। लेकिन वहीं इसके विपरित कुछ चीजों को रखने से व्यवसाय में लाभ भी होता है । जैसे सोने के सिक्के से बना समुद्र जहाज। फेंगशुई शास्त्र में सोने के सिक्कों वाला समुद्री जहाज सफलता का प्रतीक माना जाता है। लेकिन इसे किस दिशा में रखना चाहिए, आपको इसके बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

PunjabKesari

सौभाग्य का माना जाता है प्रतीक 

फेंगशुई शास्त्र में सोने के सिक्कों से बने समुद्री जहाज को सफलता, तरक्की और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। व्यापार में इसे रखने के सौभाग्य प्राप्त होता है। इस जहाज को ऑफिस में रखने से व्यापार भी अच्छा होता है। व्यक्ति को जीवन में भी तरक्की मिलती है। पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है और देवी-देवताओं का भी आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। 

PunjabKesari

मेज पर रखें समुद्री जहाज 

फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, सोने के सिक्के से बने इस जहाज को आप ऑफिस के टेबल पर रख सकते हं। माना जाता है कि जहाज की दिशा इस तरह होनी चाहिए कि जैसे यह बाहर से अंदर की ओर आ रहा हो। 

घर में भी रख सकते हैं

आप समुद्री जहाज को घर में रख सकते हैं। घर में इस जहाज को रखने से नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है।  

PunjabKesari

न रखें ऐसा जहाज 

ऑफिस में आप कभी भी जहाज को मुख्य द्वार के ठीक सामने न रखें। माना जाता है कि इससे सारी संपत्ति दरवाजे से बाहर चली जाती है। इसलिए इसे कभी भी मुख्य द्वार पर न रखें। 

Related News