18 APRTHURSDAY2024 6:45:58 PM
Nari

नुसरत जहां ने बताया आइसोलेशन में कैसे करें फ्री समय का इस्तेमाल

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 24 Mar, 2020 04:42 PM
नुसरत जहां ने बताया आइसोलेशन में कैसे करें फ्री समय का इस्तेमाल

एक्ट्रेस से सांसद बनीं नुसरत जहां सेल्फ आइसोलेशन में है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि आप कैसे आइसोलेशन में समय बिता सकते हैं। शेयर किए गए वीडियो में नुसरत कुकिंग करती नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

नुसरत ने वीडियो के साथ लिखा- ‪Stay Home, Stay Safe‬ We shall overcome ❤️‬ #quarantine #indiafightscovid19. नुसरत ने बताया कि वह अपने आइसोलेशन के दिनों में कुकिंग, पेंटिंग जैसी पॉजिटिव चीजें कर रही हैं। उन्होंने लोगों को भी पॉजिटिव चीजों से अपने दिन की शुरुआत करने के लिए कहा। वीडियो में वह कपह रही हैं कि एक्सरसाइज करें, वो खाएं जो आपको पसंद हो, वो काम करें जिसे करके आपको खुशी मिले। सुरक्षित रहें, सभी दिशा निर्देशों का पालन करें।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

‪Stay Home ~ Stay Safe 🙏‬ ‪We shall overcome ❤️‬ #quarantine #indiafightscovid19

A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on Mar 23, 2020 at 8:35am PDT

 

खाना बनाते हुए नुसरत बिल्कुल सिंपल लुक में दिखाई दे रही हैं। इससे पहले नुसरत ने हाथ धोने का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के चलते नुसरत जहां को काफी ट्रोल किया गया था। दरअसल, हाथ धोते हुए उन्होंने पानी का नल खुला रखा था। जिस पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। यूजर्स का कहना था कि नुसरत पानी बर्बाद कर रही हैं। नुसरत को पानी बर्बाद नहीं करना चाहिए। उन्हें इसकी अहमियत समझनी चाहिए।

PunjabKesari

वहींं अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 2019 में हुई नुसरत की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

Related News