27 APRSATURDAY2024 12:55:12 AM
Nari

नोरा फतेही का 'ज़ालिमा कोको कोला' हुआ रिलीज, अपनी अदाएं और नजाकत से जीता सबका दिल

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 28 Jul, 2021 03:23 PM
नोरा फतेही का 'ज़ालिमा कोको कोला' हुआ रिलीज, अपनी अदाएं और नजाकत से जीता सबका दिल

नोरा फतेही न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय, सफल और पसंदीदा कलाकारों में से एक के रूप में जानी जाती हैं। जिसका कारण उनकी आकर्षक चाल और करिश्माई व्यक्तित्व को बताया जाता है। एक बार फिर सबका दिल जीतते हुए नोरा फतेही 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' के नवीनतम गीत 'ज़ालिमा कोको कोला' में देसी अंदाज दिखाते हुए अपने एक्सप्रेशन और सुंदरता के लिए हर तरफ से प्रशंसा बटोर रही है।

PunjabKesari

लोकगीत जैसी धुनों पर नृत्य करते हुए नोरा फतेही ने अपने एक्सप्रेशन के खेल से अपनी भावनाओं को पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देने वाले डांस मूव्स के साथ जोड़ दिया है। कविता की तरह मधुर भावों के साथ अपना जादू बिखेरते हुए नोरा को देसी अंदाज़ में देखना सबके मन को जीत रहा है।

PunjabKesari

नोरा फतेही ने अपने प्रदर्शन के माध्यम से सांस्कृतिक विविधताओं को उपयुक्त रूप से आत्मसात करते हुए अपनी अभिनय की क्षमताओं के विभिन्न आयामों की खोज करके अपनी प्रतिभा को उजागर किया। हीना रहमान के रूप में नोरा फतेही की विशेषता, 'ज़ालिमा कोको कोला' 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के सामाजिक और राजनीतिक आधार पर स्थापित है। जिसमें अभिनेत्री को पूर्ण देसी अवतार में दिखाया गया है।

PunjabKesari

एक जासूस का किरदार निभाते हुए नोरा फतेही को कभी इस अंदाज़ में देखा नही गया है जिससे उनके प्रदर्शन को देखने के लिए जानता काफी उत्साहित है।

Related News