28 APRSUNDAY2024 6:38:32 AM
Nari

थ्रैडिंग बनवाने के बाद नहीं होगी जलन और सूजन रखें इन बातों का खास ध्यान

  • Edited By Shiwani Singh,
  • Updated: 23 Feb, 2022 08:19 PM
थ्रैडिंग बनवाने के बाद नहीं होगी जलन और सूजन रखें इन बातों का खास ध्यान

ज्यादातर महिलाओं कोथ्रैडिंग के बाद जलन और सूजन जैसी परेशानी होने लगती है। इसकी वजह थ्रैडिंग करवाते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान न देना है। यहां कुछ जरूरी सावधानियां बताई जा रही हैं जिन्हें आप ध्यान में रख सकती हैं-

आईब्रोज पर रगड़ें बर्फ का टुकड़ा

PunjabKesari

जब भी आप घर पर या पार्लर में थ्रैडिंग करवाएं सबसे पहले अपने आईब्रोज पर बर्फ का टुकड़ा जरूर रगड़ें। अगर बर्फ का टुकड़ा न हो तो आप ठंडे पानी से भी चेहरे को धो सकती हैं। ऐसा करने के बाद ही थैडिंग बनवाएं। इससे आपको ज्यादा दर्द नहीं होगा।

लगाएं एलोवेरा जैल

PunjabKesari

कुछ महिलाओं को थ्रैडिंग बवाने के बाद जलन और सूजन जैसी समस्या होने लगती है। ऐसी समस्या होने पर जलन और सूजन वाली जगह पर एलोवेरा जैल से मसाज करें, आपको जल्द राहत मिलेगी।

दालचीनी टोनर का करें इस्तेमाल

PunjabKesari

दालचीनी टोनर भी थ्रैडिंग बनवाने के बाद होने वाले दर्द से राहत पहुंचाता है। थ्रैडिंग बनवाने से पहले आप अपनी भौवों पर दालचीनी की चाय का टोनर स्प्रे करें। ऐसा करने से आईब्रोज के बाल जल्दी निकल जाएंगे और आपको दर्द भी कम होगा।

तुरंत ब्लीच न कराएं

PunjabKesari

ज्यादातर महिलाए थ्रैडिंग बनवाने के बाद ब्लीच भी करवा लेती हैं जो कि गलत है। ऐसा करने से आईब्रोज के आस-पास जलन और सूजन जैसी समस्या और भी बढ़ जाती है। इसलिए कोशिश करें की थ्रैडिंग के एक दिन पहले या बाद ही ब्लीच कराएं।

Related News