29 APRMONDAY2024 6:58:52 PM
Nari

Christmas 2020: बच्चों से बनवाएं No Bake Cookies

  • Edited By neetu,
  • Updated: 23 Dec, 2020 09:53 AM
Christmas 2020: बच्चों से बनवाएं No Bake Cookies

क्रिसमस का दिन में बस आने को ही है। ऐसे में लोग पार्टी के लिए केक, कपकेक, कुकीज़ आदि बनाते हैं। इस दिन का बच्चों को भी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में उनकी खुशी को दोगुना करने के लिए आप उनसे कुकीज़ बनवा सकती है। इससे उन्हें अच्छा भी लगेगा। साथ ही आपको हेल्प भी हो जाएगी। तो चलिए आज हम आपको नो बेक कुकीज़ बनाने की रेसिपी बताते हैं...

नो बेक कुकीज़ की सामग्री:

चीनी- 1 कप
दूध- 1/2 कप 
बटर- 1/2 कप 
पीनट बटर- ¼ कप 
कोको पाउडर- 2 बड़े चम्मच
ओट्स पाउडर- 1 कप
वनीला एसेंस- 1 छोटा चम्मच

गार्निश के लिए:

ड्राई फ्रूट्स
Chocolate Gems

PunjabKesari

नो बेक कुकीज़ बनाने का तरीका:

1. सबसे पहले पैन में चीनी, बटर और दूध डालकर पकाएं।
2. सभी चीजें मिक्स होने पर इसे आंच से उतार कर 10 मिनट तक अलग रख दें।
3. एक बाउल में ओट्स पाउडर, कोको पाउडर, पीनट बटर और वनीला एसेंस मिलाएं।
4. अब इसमें दूध का मिश्रण मिलाएं।
5. प्लेट में एक चम्मच बैटर लेकर उसे अपनी मनपसंद शेप देते हुए फैलाएं।
6. कुकीज़ को Chocolate Gems, ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके होने के लिए फ्रिज़र में रखें। 
7. लीजिए आपकी नो बेक कुकीज़ बनकर तैयार है।

आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे लाइक, कमेंट और शेयर जरूर करें।
 

Related News