27 APRSATURDAY2024 8:35:08 AM
Nari

नीता अंबानी ने नृत्य के जरिए मांगा अनंत-राधिका के लिए मां दुर्गा का आशीर्वाद

  • Edited By palak,
  • Updated: 04 Mar, 2024 02:27 PM
नीता अंबानी ने नृत्य के जरिए मांगा अनंत-राधिका के लिए मां दुर्गा का आशीर्वाद

अनंत अंबानी और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन आज खत्म हो चुके हैं। इवेंट को यादगार बनाने के लिए आखिरी दिन सितारों से लेकर अंबानी परिवार सभी ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी है लेकिन इवेंट में सबसे लाइमलाइट में रही अनंत की मां नीता अंबानी की परफॉर्मेंस। नीता ने परंपरा और आध्यात्मिकता को श्रद्धांजलि देते हुए मां अंबे को समर्पित एक पवित्र भजन पर विश्वंभरी स्तुति परफॉर्मेंस दी। उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

या देवी सर्वभूतेष पर नीता की परफॉर्मेंस 

आपको बता दें कि नीता अंबानी नृत्य कला में माहिर हैं। वह अक्सर अपने फैमिली फंक्शन्स में जबरदस्त परफॉर्मेंस के जरिए दिल जीत लेती हैं। ऐसे ही अनंत राधिका की प्री-वेडिंग के आखिरी दिन नीता ने अपने दिव्य प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। बेटे अनंत के खास दिन के लिए नीता ने या देवी सर्वभूतेषु पर अपने नृत्य के जरिए देवी मां का आह्वान किया। नीता की हर मुद्रा और चेहरे से उनकी दिव्यता खास नजर आ रही थी। उन्होंने अपना यह परफॉर्मेंस पोती आदिया और  पोते वेदा को भी समर्पित किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

मां अंबे से मांगा आशीर्वाद 

रिलायंस इंडस्ट्रीज की मालकिन नीता की यह परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है। गौरतलब है कि नीता बचपन से ही हर नवरात्रि पर यह भजन सुनती हैं। ऐसे में बेटे अनंत और होने वाली बहु राधिका के अच्छे जीवन के लिए मां अंबे से आशीर्वाद लेने के लिए गाने पर परफॉर्मेंस दी। 

PunjabKesari

तीन दिन तक चले प्री-वेडिंग फंक्शन

अनंत और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में तीन दिन तक चले। अंबानी परिवार के कार्यक्रम को खास बनाने के लिए शाहरुख खान, सलमा खान जैसे कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स एक से बढ़कर एक लुक में नजर आए। इसके अलावा मार्क जुकरबर्ग, इवांका, ट्रंप और बिल गेट्स जैसे इंटरनेशनल गेस्ट भी इवेंट का हिस्सा बने। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

Related News