27 APRSATURDAY2024 8:34:53 PM
Nari

पति Mukesh Ambani से खफा हुई Nita Ambani, पैपराजी के सामने जमकर किया Ignore!

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 22 Nov, 2023 07:45 PM
पति Mukesh Ambani से खफा हुई Nita Ambani, पैपराजी के सामने जमकर किया Ignore!

देश के पावरफुल कपल नीता और मुकेश अंबानी की जिंदगी में क्या कुछ चल रहा है, इस बारे में जानने की उत्सुकता शुरू से ही लोगों में रही है। वह क्या खाते हैं? कहां जाते हैं? और उनका लग्जरी लाइफस्टाइल कैसा है ....? वहीं मुकेश और नीता अंबानी का रिश्ता कैसा है, दोनों कैसी बॉन्डिंग रखते हैं ? इस बारे में भी उनके चाहने वाले जानना चाहते है। बॉन्डिंग की बात करें तो हाल ही में जियो वर्ल्ड प्लाजा में हुए एक ओपनिंग इवेंट में पूरी अंबानी फैमिली एक साथ नजर आई थी। नीता और मुकेश, बच्चों के साथ नजर आए लेकिन लोगों ने तो कुछ ओर ही नोटिस कर लिया...

 

PunjabKesari

 

दरअसल, इस इवेंट के दौरान पैपाराजी नीता और मुकेश अंबानी के एक साथ फोटोज क्लिक कर रहे थे लेकिन इस दौरान नीता अंबानी काफी अनकंफर्टेबल सी नजर आई। मुकेश अंबानी जैसे ही नीता का हाथ पकड़ पोज देने लगते हैं नीता अपना हाथ छुड़वा लेती हैं। वहीं एक नहीं,  वह बार बार मुकेश अंबानी को इग्नोर करती दिखती हैं। एक नजर देखने में तो ऐसा लग रहा था मानो जैसे नीता हब्बी से मुकेश से बहुत नाराज हैं, इसलिए वह पोज नहीं दे रही। नीता मुकेश अंबानी को इग्नोर कर बेटी ईशा अंबानी को साथ लेती हैं और मीडिया को पोज देने शुरू हो जाती है। बेटी के बाद वह आकाश और बहू श्लोका के साथ भी बड़े अच्छे से पोज देती हैं ।

 

PunjabKesari

 

इस वीडियो को देखकर फैंस सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिर माजरा क्या है? नीता जी सच में मुकेश अंबानी से खफा है या वीडियो में ही ऐसा दिख रहा है लेकिन सच में ऐसा कुछ है नहीं। इस बारे में आप अपनी राय जरूर कमेंट बॉक्स में बताएं।

 

PunjabKesari

 

खैर, हाल ही में नाना-नानी ने अपने ग्रैंड चिल्डर्न आदिया और कृष्णा के फर्स्ट बर्थ डे पर ग्रैंड बर्थ-डे पार्टी दी थी जहां बी-टाउन स्टार्स अपने बच्चों संग नजर आए थे। इस पार्टी में नीता और मुकेश अंबानी एक साथ नजर आए थे। मुकेश ने आदिया और नीता ने बेबी कृष्णा को गोद में लेकर एक साथ पोज दिए। इस दौरान मुकेश अंबानी एकदम सिंपल लुक में नजर आए थे जबकि नीता अंबानी ने पर्पल कलर की लेस ड्रेस पहनी थी। यह ड्रेस डोल्से एंड गबाना लेबल की थी जिसकी कीमत 1 लाख 81 हजार रु. बताई गई थी। वहीं इसी के साथ नीता एक कोर्ड ड्रेस में भी नजर आई थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

Related News