18 OCTFRIDAY2024 10:17:20 AM
Nari

Nita Ambani Diet Plan: 62 साल की नीता एक सब्जी जरूर खाती हैं, कितनी भी रईस हो खाना खाती बिलकुल सादा!

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 13 Jul, 2024 12:56 PM
Nita Ambani Diet Plan: 62 साल की नीता एक सब्जी जरूर खाती हैं, कितनी भी रईस हो खाना खाती बिलकुल सादा!

नारी डेस्क: इस समय पूरी अंबानी फैमिसी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के सेलिब्रेशन में बिजी हैं। नीता अंबानी का लुक सबसे हटके ही नजर आता है। इस बार भी लोग उनकी लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। नीता अंबानी के स्टाइल के तो लोग दीवाने है ही वहीं इस बार नीता की फिटनेस को लेकर भी लोग काफी इंप्रेस हैं।  62 साल की नीता की स्किनकाफी ग्लोइंग लगती हैं और वह पहले से भी ज्यादा फिट नजर आ रही हैं। उनके चाहने वाले जानना चाहते हैं कि नीता अंबानी खाती क्या हैं। उनका डेली रूटीन कैसा है। इतने रईस है उनकी इटिंग हैबिट्स कैसी है। चलिए पैकेज में आपको उनकी रूटीन ही बताते हैं।

मॉर्निंग वॉक से सुबह की शुरुआत 

वह कितने भी रईस हो लेकिन उनका खान-पान पूरे डिसेप्लीन में  होता है फिर नीता हो या मुकेश अंबानी नीता के दिन की शुरूआत मॉर्निंग वॉक से ही होती है। वह रोज की सुबह जल्दी उठती हैं और 1 घंटा सैर करती हैं।

PunjabKesari

सबझ का नाश्ता 

सुबह का नाश्ता कितना जरूरी है। ये हम सब जानते हैं। बस अपने नाश्ते का नीता पूरा ध्यान रखती हैं। उनका नाश्ता सही समय पर होता है और वह स्ट्रीक्ड फूड प्लान फॉलो करती हैं जिसमें जूस, नट्स, बीटरूट जैसी हैल्दी चीजें ही होती है।

बीटरूट का जूस 

बीटरूट, आपके डाइट में होना तो बहुत जरूरी है। वह बीटरूट का जूस जरूर लेती हैं जो ब्लड प्रैशर के लेवल को मेंटेन रखता है, स्टेमिना को बढ़ाता है और कैंसर सेल्स को बनने से रोकता है। अगर आप बीटरूट नहीं खा रहे तो इसे अब शामिल कर लें।

नहीं भूलती वर्कआउट करना 

वर्कआउट कितना जरूरी है ये तो हम सब जानते हैं। नीता अपने बिजी शेड्यूल में वर्कआउट के लिए समय निकालती हैं। वह योगा करती हैं, स्विमिंग करती हैं और कार्डियोवेस्कुलर एक्सरसाइज भी रूटीन से करती हैं।

PunjabKesari

लिक्विड डाइट भी करती यहीं डाइट में शामिल 

बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए नीता अंबानी हर तरह की लिक्विड डाइट भी शामिल करती हैं। बॉडी हाइड्रेट रखने, टॉक्सिंस बाहर निकालने और स्किन पर ग्लो लाने के लिए ये सब जरूरी है।

हरी सब्जियों की दीवानी

लंच में उबली हरी सब्जियों का प्लेटर नीता अंबानी की डाइट में जरूर होता है। ये सब्जियां शरीर को विटामिन के, मैग्नीशियम, विटामिन्स बी जैसे कई पोषक तत्व देती है। वह वेजिटेबल जूस और सूप भी लेती हैं। ये सब चीजें आपकी स्किन पर एजिंग साइन नहीं आने देती।

रत का डिनर करती हैं हल्का 

रात का डिनर भी नीता अंबानी हैल्दी और हल्का फुल्का रखती हैं, जिसमें स्प्राउट्स, हरी सब्जियां और सूप ही होता है। हैल्दी डिनर मैटा-बॉलिज्म को ठीक रखता है वेट कंट्रोल में करता है और उन्हें स्कून भरी नींद देता है।

सिर्फ खाती हैं उबली चीजें 

नीता अंबानी की डाइट में सिर्फ उबली चीजें ही  होती हैं वह शुगर वाली और प्रोसेस्ड फूड बिलकुल भी नहीं खाती। इसी के चलते उनका वजन भी कंट्रोल रहता है और शुगर लेवल भी।

PunjabKesari


 

Related News