26 APRFRIDAY2024 3:00:42 AM
Nari

निक जोनस ने इंडियन रैपर से मिलाया हाथ, लोग बोले- "प्रियंका भाभी की सिफारिश काम आ गई "

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 10 Mar, 2023 12:52 PM
निक जोनस ने इंडियन रैपर से मिलाया हाथ, लोग बोले-

हॉलीवुड के पॉपुलर पॉप सिंगर निक जोनस का भारत के प्रति प्यार किसी से छिपा नहीं है। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को अपनाने के साथ- साथ उन्होंने भारते के रिवाजों का भी अपना लिया है, तभी तो उन्हें कई बार पत्नी के साथ पूजा- पाठ करते देखा जा चुका है। अब निक के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी यह है कि वह जल्द ही हिंदी गाने में नजर आएंगे।

PunjabKesari
दरअसल प्रियंका के पति ने  रैपर अर्पण कुमार चंदेल के साथ हाथ मिला लिया है, यानी कि दो सुपरस्टार एक साथ दिखाई देंगे। रैपर अर्पण कुमार वही है जिन्होंने  अपने गाने 'मन मेरी जान' लोगों का दिल जीत लिया था। अर्पण कुमार ने खुद इस डील की जानकारी दी है। 

PunjabKesari
किंग ने इंस्टाग्राम पर एक पाेस्ट शेयर कर लिखा-, "'मान मेरी जान' इस शुक्रवार रिलीज हो रही है।" निक ने पोस्ट पर जवाब दिया- "चलो चलते हैं।" ये पोस्ट सामने आते ही लोगों की खुशी का ठिकाना हीं नहीं रहा। एक यूजर ने लिखा- "प्रियंका भाभी की सिफारिश काम आ गई "। 

PunjabKesari
एक यूजर ने बेहद ही मजेदार अंदाज में लिखा- "इंडिया के नेशनल जीजू , इंडिया का नेशनल क्रश। क्या सहयोग है"। दरसअल निक को पुराने गाने बेहद  पसंद हैं, वह अपनी बेटी मालती को भी हिंदी गाने सुनाते हैं। 

PunjabKesari
प्रियंका ने कई बार इस बात का जिक्र किया है कि बेशक वो और निक दोनों अलग कल्चर से हैं मगर वह एक-दूसरे के कल्चर का सम्मान करते हैं और निक धर्म में आस्था भी रखते हैं। निक जोनस ने बताया था कि- वह सबसे ज्यादा गाने अपनी पत्नि प्रियंका चोपड़ा के लिए बनाते हैं और उनके गाने प्रियंका को काफी पसंद आते हैं।
 

Related News