29 APRMONDAY2024 1:10:26 PM
Nari

प्रियंका ने अपनी लाडली का रखा यूनिक नाम, दिखा हिंदू और क्रिश्चियन कल्चर का कॉम्बिनेशन

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 21 Apr, 2022 10:29 AM
प्रियंका ने अपनी लाडली का रखा यूनिक नाम, दिखा हिंदू और क्रिश्चियन कल्चर का कॉम्बिनेशन

हर मां बाप चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम सबसे हटके हो, तभी तो वह सोच- समझकर नामकरण करते हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है तभी तो उन्हे अपनी लाडली का नाम Select करने में इतना लंबा समय लग गया। आखिरकार तीन महीने बाद  उनकी बेटी का नाम रिवील हो गया है।

PunjabKesari
एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका और निक ने बेटी का नाम  मालती मैरी चोपड़ा जोनास रखा है। खबरों में बच्ची का बर्थ सर्टिफिकेट मिलने का भी दावा किया गया है, जिसमें बताया गया है कि मालती का जन्म 15 जनवरी को कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में रात 8 बजे के बाद हुआ था। हालांकि प्रियंका  की तरफ से बच्चे के नाम पर कोई पुष्टि नहीं की गई है।

PunjabKesari

दरअसल 'मालती' नाम संस्कृत से लिया गया है। इसका अर्थ होता है- 'छोटा सुगंधित फूल।' वहीं मैरी लैटिन भाषा के स्टेला मैरिस से लिया गया है, जिसका अर्थ है समुद्र का सितारा। एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि प्रियंका अपनी बेटी का नाम निक और अपने कल्चर को ध्यान में रखते हुए रखेगी। दोनों कल्चर को मिक्स करके ही बच्ची का नाम रखा जाएगा।

PunjabKesari
इससे पहले प्रियंका  की मां मधु चोपड़ा ने बताया था कि- उनकी नातिन का नाम अभी नहीं रखा है, जब पंडित नाम निकालेंगे तब होगा, अभी नहीं।‘प्रियंका और निक जोनस ने 22 जनवरी को इंस्टाग्राम पर मां बाप बनने की घोषणा की थी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था कि- ‘हमें इसकी पुष्टि करते हुए काफी खुशी हो रही है कि हम सरोगेसी से पैरेंट्स बने हैं। दोनो ने साल 2018 में शादी की थी।

 

Related News