29 APRMONDAY2024 3:52:58 PM
Nari

New Year Celebration: करीना ने पजामा पार्टी में मचाया धमाल, लोगों को पसंद आया ये Cool Look

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 01 Jan, 2022 11:57 AM
New Year Celebration: करीना ने पजामा पार्टी में मचाया धमाल, लोगों को पसंद आया ये Cool Look

बॉलीवुड सितारों ने इस बार नए साल का जश्न धूमधान से मनाने की बजाया सादगी  से मनाया। कोरोना के संकट के चलते सभी ने घर में सेलिब्रेट करना ही सही समझा, तभी तो करीना कपूर ने नाइट सूट में ही नए साल का स्वागत किया। उनका यह सिंपल लुक लोगों को खूब पसंद आया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

बॉलीवुड फिल्म अदाकारा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह  ननद सोहा अली खान, ननदोई कुणाल खेमू और पति सैफ अली खानके साथ खूब मस्ती करती नजर आ रही है। 


करीना लाल रंग के नाइट सूट औ  गोल्डन रंग की टोपी में काफी कूल नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने मेकअप नहीं किया है। सोहा ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा- 2021 का आखिरी सुपर दिन 50 फीसदी कैपेसटी के साथ। #happynewyear #farewell2021 #besafe । इन तस्वीरों में सभी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। 

 

तस्वीरों में सैफ  काले रंग की शर्ट और सिर पर गोल्डन टोपी लगाए अजीबोगरीब मुंह बनाते नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके पास खड़ी बहन सोहा काफी एक्साइटेड दिख रही है। इस पार्टी में करीना के चाचा कुणाल कपूर और उनकी बेटी आलिया कपूर भी शामिल हुए थे।

Related News