02 MAYTHURSDAY2024 3:20:32 PM
Nari

सिद्धार्थ-कियारा की वेडिंग में नया Twist, 6 फरवरी नहीं इस दिन फेरे लेगा बी टाउन कपल

  • Edited By palak,
  • Updated: 05 Feb, 2023 03:40 PM
सिद्धार्थ-कियारा की वेडिंग में नया Twist, 6 फरवरी नहीं इस दिन फेरे लेगा बी टाउन कपल

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन ही चल पड़ा है । कुछ दिन पहले जहां आथिया और केएल राहुल शादी के बंधन में बंधे हैं अब वहीं बी टाउन की सबसे पॉपुलर जोड़ी सिद्धार्थ कियारा शादी करने वाले हैं। फैंस बहुत ही लंबे समय से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में दोनों ने फैंस का सस्पेंस खत्म करते हुए सात फेरे लेने का फैसला किया है। खबरों की मानें तो कपल 6 फरवरी को नहीं बल्कि इस दिन शादी करने वाला है। तो चलिए आपको बताते हैं किस दिन होगी सिड कियारा की शादी ...

6  फरवरी नहीं इस दिन करेंगे शादी 

अभी तक सामने आई खबरों के अनुसार, कपल 6 फरवरी को शादी करने वाला था लेकिन हाल ही में आई लेटेस्ट खबरों के अनुसार, सिद्धार्थ और कियारा 6 नहीं बल्कि 7 फरवरी को शादी करने वाले हैं। 7 फरवरी को दोनों राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेने वाले हैं। वहीं शादी के बाद दोनों का ग्रैंड रिसेप्शन भी होगा। 

PunjabKesari

इस दिन होगी हल्दी 

कपल यहां 7 फरवरी को शादी करने वाला है वहीं पहले खबरें थे कि दोनों की हल्दी और संगीत सेरेमेनी 5 फरवरी को होगी। लेकिन हाल ही में आई जानकारी के अनुसार, 5 फरवरी यानी आज सिर्फ ब्राइड टू बी कियारा को मेहंदी लगेगी। वहीं हल्दी और संगीत का फंक्शन 6 फरवरी को रखा गया है। इसके बाद 7 फरवरी को कपल शादी के बंधन में बंधेगा। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

ये नामी हस्तियां होगी शादी में शामिल 

लव बर्डस सिड कियारा की शादी में कई बॉलीवुड एक्टर्स शामिल होने वाले हैं। ऐसे में कुछ लोग आज जैसलमेर भी पहुंच चुके हैं। करण जौहर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, शबीना खान जैसे कई एक्ट्रेस आज दोपहर ही वेडिंग वैन्यू पर पहुंच चुके हैं। वहीं बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी कियारा की शादी में शामिल हो सकती हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

दुल्हन की तरह सज चुका है सूर्यगढ़ पैलेस 

सिद्धार्थ और कियारा की ग्रैंड वेडिंग के लिए जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस को भी दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। दोनों इस शानदार हवेली में ग्रैंड वेडिंग करने वाले हैं। फैंस भी दोनों की शादी को लेकर सुपर एक्साइडटेड हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

 

Related News