11 MAYSATURDAY2024 2:31:36 AM
Nari

आयुर्वेद टिप्सः दूध के साथ भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, पेट हो जाएगा खराब

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 17 Sep, 2021 09:49 AM
आयुर्वेद टिप्सः दूध के साथ भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, पेट हो जाएगा खराब

पोषक तत्वों से भरपूर दूध एक संपूर्ण आहार है। फूड कॉम्बिनेशन की बात करें तो अक्सर लोग दूध के साथ कई चीजों का सेवन कर लेते हैं। बेशक रोजाना 1 गिलास दूध पीने से कई समस्याएं दूर रहती हैं लेकिन दूध के साथ कुछ चीजों का सेवन हानिकारक हो सकता है। आयुर्वेद की मानें तो इससे पेट दर्द, सूजन, थकान, गैस, बेचैनी, रैशेज, पुरानी पाचन समस्याएं और सांसों की बदबू जैसी दिक्कतें दे सकता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि दूध के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

दूध के साथ ना लें खट्टी चीजें

आयुर्वेद के अनुसार, दूध के साथ खट्टी चीजें, नींबू, करौंदा, आंवला, इमली या सिट्रिक फ्रूट्स खाने से उल्‍टी या मतली की शिकायत हो सकती है। दरअसल, दूध पचने में समय लेता है। ऐसे में उन्हें खट्टी फल एक साथ खाते हैं, तो दूध जम जाता है। इससे गैस और नाराज़गी हो सकती है। कुछ लोग लैक्टोज इंटॉलरेंट भी होते हैं, जिसका अर्थ है कि वे दूध में मौजूद लैक्टोज को पचा नहीं पाते हैं।

PunjabKesari

नॉनवेज

दूध के साथ मछली और सभी प्रकार के मांस खाने से बचें क्योंकि इससे पेट में भारीपन और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, दूध-दही की तासीर ठंडी और नॉनवेज की गर्म होती है। ऐसे में इनका एक-साथ सेवन गैस, एलर्जी और त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है।

दूध के साथ नमक

दूध के साथ नमक का सेवन भी ना करें। इससे चमड़ी रोग, दाद-खाज, खुजली, एक्जिमा, सोरायसिस का खतरा बढ़ जाता है। इनके सेवन के करीब 2 घंटे बाद ही दूध पिएं।

दूध के साथ ना खाएं ये फल- सब्जियां

कच्चा सलाद, सहजन, बेलफल, खरबूजा, नारियल, अनार, गुड़, तिलकुट, उड़द, सत्तू, तेल, कुलत्थी, कटहल, करेला, मूली व जामुन खाने के बाद भी दूध ना पीएं। इससे स्किन इचिंग हो सकती है।

PunjabKesari

दूध और केला

अक्सर लोग नाश्ते में दूध व केला लेते हैं लेकिन यह मिश्रण भारी होता है और इसे पचने में काफी समय लगता है। जब खाना पच रहा होगा तब आपको थकान का अनुभव होगा। अगर आप केला मिल्कशेक पीना पसंद करते हैं तो पाचन को बढ़ाने के लिए चुटकीभर दालचीनी या जायफल पाउडर मिलाएं।

दूध और दही का मिश्रण

दही को दूध के साथ नहीं मिलाना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार किसी भी किण्वित उत्पाद को दूध के साथ नहीं मिलाकर नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह संक्रमण, पेट की समस्याओं का कारण बन सकता है।

मूली और दूध

इसे मूली के साथ खाने से आपका पेट गर्म हो सकता है और पाचन क्रिया में देरी हो सकती है।

PunjabKesari

Related News