18 APRTHURSDAY2024 11:26:43 PM
Life Style

Navratri 2021 : इन 4 राशियों पर रहेगी नवदुर्गा की खास कृपा, देखें क्या आप पर मेहरबान है मां

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 08 Oct, 2021 11:30 AM
Navratri 2021 : इन 4 राशियों पर रहेगी नवदुर्गा की खास कृपा, देखें क्या आप पर मेहरबान है मां

हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण है। जहां इस दौरान भक्त मां को प्रसन्न करने के लिए अराधना व उपवास करते हैं वहीं ज्योतिषशास्त्र में भी ये 9 दिन बहुत महत्व रखते हैं। मां के ये नौ दिन कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ अच्छा प्रभाव डालते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि ज्योतिशास्त्र के अनुसार, मां दुर्गा की किन राशियों पर विशेष कृपा रहेगी। अगर आप भी राशि पर विश्वास रखते हैं तो जानिए किन्हें मिलेगी नवरात्रि में सुखो का अनुभव

वृष राशि

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, वृष राशि के लोगों पर मां दुर्गा की खास कृपा बनी रहेगी और ये जीवन में कई सुखों का अनुभव कर सकते हैं। ये लोग किस्मत के धनी होते हैं लेकिन यह जिंदगी का हर सुख मेहनत से ही प्राप्त करते हैं। इनका आर्थिक पक्ष भी मजबूत होता है।

PunjabKesari

कर्क राशि

मां दुर्गा कर्क राशि पर भी काफी मेहरबान हो सकती है और आपके सभी आर्थिक संकट भी टल जाएंगे। कड़ी मेहनत से आप अपने कामों में सफलता भी प्राप्त कर लेंगे और किस्मत के साथ से आपको किसी भी चीज की कमी नहीं रहेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को भी नवदुर्गा का आशीर्वाद मिल सकता है। मेहनती स्वभाव के यह लोग हर मुश्किल का डटकर सामना करते हैं और इी वजह से इनका जीवन भी खुशियों से भरा रहता है। अपने शांत, मिलनसार स्वभाव के कारण सिंह राशि के लोग हर किसी के दिल पर राज करते हैं।

वृश्चिक राशि

मां दुर्गा की कृपा वृश्चिक राशि के लोगों पर भी बनी रहेगी और उनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। ईमानदार और दयालु स्वभाव के इन लोगों को  किस्मत का पूरा साथ मिलता है। वहीं, मां की कृपा से अब आप अपने रुके हुए काम भी कर पाएंगे।

PunjabKesari

Related News