01 MARSUNDAY2026 8:40:02 AM
Life Style

Mumbai घूमने जाएं तो भारत के इस खास Museum में जरूर जाना

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 03 Feb, 2026 04:26 PM
Mumbai घूमने जाएं तो भारत के इस खास Museum में जरूर जाना

नारी डेस्क: अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं और इतिहास व कला में रुचि रखते हैं, तो मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय आपके लिए एक बेहद खास जगह है। यह भारत के सबसे प्रतिष्ठित ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संग्रहालयों में से एक है। पहले इसे प्रिंस ऑफ वेल्स म्यूज़ियम के नाम से जाना जाता था, लेकिन आज यह अपनी समृद्ध विरासत और भव्यता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

महिला पत्रकारों के लिए खास प्रेस यात्रा

हाल ही में पीआईबी चंडीगढ़ ने मुंबई टीम के सहयोग से विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिला पत्रकारों के लिए इस संग्रहालय की एक विशेष प्रेस यात्रा आयोजित की। इस दौरान पत्रकारों को म्यूज़ियम के हर हिस्से की विस्तार से जानकारी दी गई और इसकी ऐतिहासिक विरासत से रूबरू कराया गया।

एंट्री के साथ ही मिलती है हड़प्पा और सिंधु घाटी सभ्यता की झलक

संग्रहालय में प्रवेश करते ही सबसे पहले आपको हड़प्पा और सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़ी दुर्लभ वस्तुएं देखने को मिलती हैं। यहां प्रदर्शित प्राचीन वस्त्र, मिट्टी के बर्तन, आभूषण और रोज़मर्रा के उपयोग की चीजें यह दिखाती हैं कि यह सभ्यता कितनी उन्नत और रचनात्मक थी। इन कलाकृतियों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हजारों साल पहले भी लोग कला और सौंदर्य की कितनी समझ रखते थे।

भारतीय और विदेशी कला का शानदार संग्रह

यहां आपको यूरोपीय कला, प्राचीन मूर्तियां, ऐतिहासिक सिक्के और विभिन्न कालखंडों की कलाकृतियां देखने को मिलती हैं। इसके अलावा बौद्ध, हिंदू और जैन धर्म से जुड़ी कई दुर्लभ मूर्तियां भी संग्रहालय की शोभा बढ़ाती हैं। रोमन बॉय की स्टैच्यू, कैट मम्मी और कई आकर्षक डेकोरेटिव आर्ट आइटम्स पर्यटकों को खास तौर पर आकर्षित करते हैं।

भारत की ऐतिहासिक विरासत से जुड़ी मूर्तियां

हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां मोह लेती हैं मन संग्रहालय में प्रदर्शित हिंदू मूर्तियां दूर से ही ध्यान खींच लेती हैं। ब्रह्मा, विष्णु, महेश, गणेश और गौरी पट्ट की खूबसूरत मूर्तियां बेहद मनमोहक हैं। इन मूर्तियों में की गई बारीक कारीगरी और भाव-भंगिमाएं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

लद्दाखी गोम्पा की प्रतिकृति और शिवपुराण की झलक

यहां बनी लद्दाखी गोम्पा की प्रतिकृति भी पर्यटकों के लिए खास आकर्षण है। मिट्टी से बनी यह संरचना बुद्ध के पूर्ण ज्ञान प्राप्त शरीर का प्रतीक मानी जाती है। इसके अलावा खूबसूरत आकृतियों के माध्यम से शिवपुराण की कथाओं को भी बेहद रोचक तरीके से दर्शाया गया है।

PunjabKesari

कला और इतिहास प्रेमियों के लिए खास जगह

अगर आप कला प्रेमी हैं या इतिहास में रुचि रखते हैं तो छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय आपके लिए किसी खजाने से कम नहीं है। यहां की हर गैलरी भारत की सांस्कृतिक विरासत की एक नई कहानी सुनाती है। अगर आप पहले यहां की सैर कर चुके हैं, तो अपना अनुभव हमारे साथ जरूर साझा करें।   

 

 

Related News