20 MAYMONDAY2024 3:57:53 AM
Nari

पहले डिलीट की शादी की तस्वीरें, अब कैमरे पर निकाला गुस्सा... Mummy To Be दीपिका क्यों है इतनी परेशान?

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 09 May, 2024 12:53 PM
पहले डिलीट की शादी की तस्वीरें, अब कैमरे पर निकाला गुस्सा... Mummy To Be दीपिका क्यों है इतनी परेशान?

बॉलीवुड इंडस्ट्री में तमाम ऐसे सेलेब्स हैं जिन्हें हमेशा कैमरे में रहना पसंद नहीं है। जल्द मां बनने जा रही दीपिका पादुकोण के साथ भी कुछ ऐसा ही है , उन्हें लोगों से बातें करना ज्यादा पसंद नहीं है, हालांकि उनके पति रणवीर सिंह उनसे बिल्कुल अलग हैं। वह हमेशा एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस को कभी भी निराश नहीं करते हैं। हाल ही में सामने आई एक वीडियाे में कपल का मूड कुछ खास ठीक नहीं लगा। दीपिका ने तो फैन पर अपना गुस्सा तक उतार दिया।

PunjabKesari

दरअसल एक तरफ जहां रणवीर- दीपिका जहां अपने पहले बच्चे के इंतजार में हैं तो वहीं दूसरी तरफ खबरें यह भी चल रही है कि कपल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस सब के बीच दीपिका अपने पति रणवीर के साथ बेबीमून पर गई जहां दोनों ने क्वालिटी टाइम भी स्पेंड किया। ऐसे में लोग यह मान ही रहे थे कि कपल के बीव सब ठीक चल रहा है तभी दीपिका ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देखकर अफवाहों ने फिर जोर पकड़ लिया।

PunjabKesari
 रणवीर- दीपिका बेबीमून से लौट आए हैं, ऐसे में वह दोनों गेटवे ऑफ इंडिया के बाहर स्पॉट किए गए। इस दौरान दीपिका का चेहरा काफी उतरा हुआ था। वह इतने गुस्से में थी कि उन्होंने जाते- जाते पैपराजी के कैमरे पर हाथ भी मार दिया। लोगों को उनका ये बर्ताव बिल्कुल पसंद नहीं आया। इस दौरान हमेशा खुश रहने वाले  रणवीर भी कुछ अच्छे मूड में नहीं दिखे। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ तो गड़बड़ चल रही है। 

PunjabKesari
वहीं  दीपिका के लुक की बात करें तो वह ब्राउन ओवर साइज टीशर्ट पहने  बालों का बन बनाने के साथ आखों पर काला चश्मा लगाए नजर आए। एसे में उनका  बेबी बंप नजर ना आने के चलते भी लोग कंफयूज हो गए। यूजर्स मान रहे हैं कि दीपिका सेरोगेसी के जरिए मां बन रही हैं। कपल के बिगड़ते रिश्ते को लेकर बातें तब शुरू हुई जब दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया से हटा दी।

PunjabKesari
इस सब के बीच रणवीर और दीपिका के करीबी सूत्र ने बताया कि कपल की बॉन्डिंग स्ट्रॉन्ग हो रही है और वे अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए एक्साइटेड हैं। सूत्र ने यह भी दावा किया कि- कपल की  शादी में खटास आने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। ये निराधार है। वे एकसाथ बहुत खुश हैं और अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर एक-दूसरे के साथ बिताने का मौका ढूंढते रहते हैं।
 

Related News