26 APRFRIDAY2024 2:50:32 AM
Nari

'सब कुछ'...शादी से कुछ देर पहले मौनी रॉय ने शेयर की होने वाले पति संग Romantic तस्वीर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 27 Jan, 2022 10:11 AM
'सब कुछ'...शादी से कुछ देर पहले मौनी रॉय ने शेयर की होने वाले पति संग Romantic तस्वीर

छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाली टीवी की नागिन यानी कि मौनी रॉय शादी के पवित्र बंधन में बंधने को तैयार हैं। वह आज अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी करने जा रही हैं। शादी से कुछ देर पहले उन्होंने  सूरज के साथ तस्वीर शेयर कर अपने प्यार का इजहार किया है। मौनी ने पहली बार अपने  ब्वॉयफ्रेंड की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

PunjabKesari

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक प्यारी सी तस्वीर में मौनी ने सूरज को अपना 'सब कुछ' बताया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा-  'सब कुछ। हरी ओम। ओम नम: शिवाय।'  इस तस्वीर में ऐक्ट्रेस अपनी होने वाले पति के रंग में रंगी दिखाई दे रही है। जहां वह रेड कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही है, वहीं सूरज  सफेद कलर के कुर्ते में नजर आए।

PunjabKesari

मौनी ने सूरज को बांहों में थामा हुआ है, एक साथ दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं इससे पहले मेहंदी और हल्दी फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सामने आई थी, जिसमें मौनी अपने  बॉयफ्रेंड संग जमकर नाचती दिखाई दी थी। 

PunjabKesari

यैलो लहंगे और बैकलेस चोली में काफी ग्लैमरस लग रही थी। उन्होंने अपनी मेहंदी लुक को हैवी ज्वैलरी के साथ कंप्लीट किया था। उनकी शादी में रंग जमाने  अर्जुन बिजलानी, ओंकार कपूर, मंदिरा बेदी, आशका गोराडिया और मनमीत सिंह गोवा पहुंच चुके हैं। 

PunjabKesari
 मौनी रॉय के होने वाले पति सूरज नाम्बियार दुबई में बैंकर और बिजनसमैन हैं,  वह बेंगलुरु की जैन फैमिली से ताल्‍लुक रखते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों  लंबे वक्‍त से एक-दूसर के साथ रिलेशनशिप में थे और वह अपने रिश्ते का नया नाम दे देंगे। 

PunjabKesari
 

Related News