06 MAYMONDAY2024 2:44:40 AM
Nari

Winter Special: मिक्स वेजिटेबल सूप

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 21 Nov, 2023 12:20 PM
Winter Special:  मिक्स वेजिटेबल सूप

सर्दियों के मौसम में कई सारी सब्जियां मिलती है।  इसका इस्तेमाल करके आप टेस्टी मिक्स वेजिटेबल सूप बना सकती है। इससे इम्यूनिटी तो बूस्ट होगी ही, साथ में शरीर को गर्माहट भी मिलती है। ये सूप डायबिटीज वाले रोगियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। चलिए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी...

PunjabKesari

मिक्स वेजिटेबल सूप बनाने की सामग्री

मिक्स वेजिटेबल (टमाटर, गाजर, मटर और फ्रेंच बीन्स)
नमक- स्वादानुसार
जीरा पाउडर- 1/2 टी स्पून

तड़के के लिए

तेल- 1 टी स्पून
थोड़ा सा कढ़ीपत्ता 

मिक्स वेजिटेबल सूप बनाने की विधि

- मिक्स वेजिटेबल सूप बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को प्रेशर कुकर में 2 कप पानी डालकर पका लें।
- अब एक ब्लेंड करके एक बड़ी छलनी से छान लें।
- टेस्ट और पौष्टिकता से भरपूर मिक्स वेजिटेबल सूप बनकर तैयार है।
- अब इस सूप में तड़का लगाने के लिए एक तड़का पेन लेकर उसमें तेल गर्म करें।
- अब इस तेल में कढ़ीपत्ता, नमक,जीरा पाउडर और कालीमिर्च डालकर सूप का तड़का तैयार करें।
- अब सर्विंग बाउल में डालकर गर्मा- गर्म सर्व करें।
PunjabKesari

Related News