29 APRMONDAY2024 6:08:18 AM
Nari

अजन्मे शिशु के लिए घातक होता है चंद्र ग्रहण! गर्भवती महिलाएं रखें अपना और बच्चे का ख्याल

  • Edited By palak,
  • Updated: 08 Nov, 2022 10:10 AM
अजन्मे शिशु के लिए घातक होता है चंद्र ग्रहण! गर्भवती महिलाएं रखें अपना और बच्चे का ख्याल

दीवाली के अगले दिन इस साल यहां सूर्य ग्रहण लगा था। अब वहीं 15 दिनों के बाद साल का अंतिम चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा। साइंस के अनुसार, ग्रहण एक भौगोलिक घटना के रुप में माने जाते हैं। लेकिन हिंदू धर्म में ग्रहण से जुड़ी कई सारी मान्यताएं हैं जिसके अनुसार, ग्रहण को एक बहुत ही बड़ा अशुभ घटना माना जाता है। इसलिए ग्रहण के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरुरी है। खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए कुछ नियमों को पालन करना जरुरी है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

इस समय दिखेगा चंद्रग्रहण 

आपको बता दें कि यह साल का आखिरी चंद्रग्रहण होगा जो 8 नवंबर को लगेगा। भारत के अनुसार, यह ग्रहण दोपहर 02:41 से लेकर शाम 6:20 तक रहेगा। चंद्रमा उदय होने के बाद ही 8 नवंबर को शाम 5.20 र यह चंद्र ग्रहण दिखेगा। 

PunjabKesari

गर्भवती महिलाओं के लिए जरुरी है ये बातें 

माना जाता है कि ग्रहण के दौरान रखा हुआ खाना नहीं खाना चाहिए। इससे नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है। इसलिए गर्भवती महिला को चंद्रग्रहण से बने खाने का सेवन भी नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाएं चंद्र ग्रहण के बाद स्नान करके किचन को अच्छे से साफ करके ताजा तैयार किए हुए खाने का ही सेवन करे। 

नहीं सोना चाहिए 

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिला को सोना भी नहीं चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, इससे मां और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा किसी व्यक्ति को भी ग्रहण में नहीं सोना चाहिए। माना जाता है कि इससे सुख-सौभाग्य कम होता है। 

PunjabKesari

न निकलें घर से बाहर 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण को एक बहुत ही अशुभ खगोलीय घटना माना जाता है। इसलिए इस दौरान नेगेटिव एनर्जी बढ़ जाती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को चंद्रग्रहण को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और न ही चंद्रग्रहण देखना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को इस दौरान अपने आराध्य देवी-देवता के मंत्र का जाप करना चाहिए। ग्रहण काल में भले ही ईश्वर की पूजा नहीं करनी चाहिए। लेकिन गर्भवती महिलाओं को इस दौरान भगवान का ध्यान जरुर करना चाहिए। 

न करें नुकीली चीजों को इस्तेमाल 

चंद्रग्रहण में गर्भवती महिलाओं को सुई, चाकू, कैंची जैसी धार वाली चीजों का प्रयोग भी नहीं चाहिए। मान्यताओं का इन चीजों का ग्रहण में इस्तेमाल करने से गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ता है। 

PunjabKesari

ग्रहण के बाद जरुर करें स्नान 

हिंदू मान्यताओं के अनुसार,  गर्भवती महिलाओं को इससे जुड़े दोष से बचने के लिए स्नान भी जरुर करना चाहिए। 

Related News