25 APRTHURSDAY2024 8:27:50 PM
Nari

Mika Di Vohti: इस लड़की के प्यार में पागल हुए मीका सिंह, बाकी लड़कियों का टूटा दिल

  • Edited By palak,
  • Updated: 13 Jul, 2022 10:20 AM
Mika Di Vohti: इस लड़की के प्यार में पागल हुए मीका सिंह, बाकी लड़कियों का टूटा दिल

मीका सिंह इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। सिंगर इन दिनों अपनी दुल्हनिया की तलाश कर रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने अपना शो भी शुरु किया है। पूरे देश से कई लड़किया उनके शो मीका दी वोहटी में दुल्हन बनने के लिए पहुंची हैं। इनमें से एक हसीना ने मीका का दिल जीत लिया है। आपको बता दें कि यह हसीना एक एक्ट्रेस हैं और मीका सिंह के साथ कई बार काम भी कर चुकी हैं। हाल ही में अपनी कुकिंग के जरिए मीका सिंह का दिल जीत लिया है। इस खूबसूरत हसीना का नाम है नीत महल । 

PunjabKesari

नीत की खीर ने जीता सिंगर मीका का दिल 

मीका सिंह के साथ शादी रचाने के लिए देशभर से कई हसीनाएं आई हैं। यह हसीनाएं मीका का दिल जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर भी लगा रही हैं। इसी बीच शो की एक हसीना नीत महल ने सिंगर का दिल जीत लिया है। नीत चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। वह काफी अच्छी कुकिंग भी करती हैं। उन्होंने अपनी कुकिंग के जरिए मीका का दिल जीत लिया है। आपने कई बार सुना भी होगा कि- 'मर्द के दिल का रास्ता पेट से होकर ही जाता है।' इसी फार्मूले का फायदा उठाकर नीत ने मीका को इंप्रेस कर लिया है।

PunjabKesari

अकांक्षा देगी नीत को टक्कर 

नीत महल और मीका सिंह की जोड़ी पहले भी कई बार देखी जा चुकी है। मीका के स्वंयवर में  दोनों काफी करीब भी देखे गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मीका नीत को काफी पंसद भी करते हैं। मीका उनसे यह बात कई बार कह भी चुके हैं। नीत ने मीका के साथ कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है। नीत को टक्कर देने के लिए शो में पारस छाबड़ा की रुमर्ड गर्लफ्रेंड अंकाक्षा को भी लाया गया है। मीका और अकांक्षा की पहले भी कई रोमांटिक तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। इसके बाद इस चीज के कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों में कोई गहरा रिश्ता जरुर है।

PunjabKesari
 

Related News