26 APRFRIDAY2024 1:15:28 AM
Nari

कोरोना काल में मीका सिंह ने बढ़ाया मदद का हाथ, गरीबों के लिए लगाया लंगर...

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 10 May, 2021 06:32 PM
कोरोना काल में मीका सिंह ने बढ़ाया मदद का हाथ, गरीबों के लिए लगाया लंगर...

कोरोना महामारी के संकट में बाॅलीवुड सेलेब्स जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कोई ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद कर रहा है तो कोई अस्पताल में बेड की। इस बीच सिंगर मीका सिंह भी लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। कोरोना संकट में सिंगर गरीबों को खाना खिला रहे हैं। मीका ने बताया कि उन्होंने एक एनजीओ के जरिए लंगर की सेवा शुरू की है। 

PunjabKesari

मीका सिंह का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें वह मुंबई के अंधेरी इलाके में खाना बांटते दिखाई दे रहे हैं। मीका सड़क से गुजरने वाले ऑटो के ड्राइवर और सवारियों को खाना बांट रहे हैं। सिंगर की इस पहल की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। 

PunjabKesari

इससे पहले मीका ने दिल्ली में 1000 लोगों के लिए लंगर लगाया था। ऐसा पहली बार नहीं है जब मीका जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए हैं। इससे पहले उन्होंने किसान आंदोलन में बैठे किसानों और लोगों के लिए पानी की बोतलों का इंतजाम किया था। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि कोरोना के मामले आए दिन बढ़ते जा रहे हैं। देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,66,161 नए केस मिले हैं। जिसके बाद कोरोना संक्रमण की संख्या बढ़कर 2,26,62,575 हो गई है। जबकि इस संक्रमण से 3,754 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान उपचार के बाद 3,53,818 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। 

Related News