26 APRFRIDAY2024 4:09:15 PM
Nari

रोज-रोज के खाने से हो चुके हैं बोर तो खाएं चटपटी Masala Khichdi

  • Edited By Sonia Goswami,
  • Updated: 25 May, 2018 01:27 PM

रोज-रोज एक ही तरह का खाना खा सभी बोर हो जाते हैं। आज हम आपको बतानें जा रहे हैं चटपटी Masala Khichdi की विधि जिसे खाने से आपके मुंह का स्वाद तो बदलेगा ही साथ ही बोर खाने से राहत भी मिलेगी।


 

सामग्री
चावल - 130 ग्राम
भीगी हुई मूंग दाल - 130 ग्राम
पानी - 550 मिलीलीटर
घी - 2 टेबल स्पून
जीरा - 1 टू-स्पून
तेज पत्ता - 1
ग्रीन इलायची - 2  
दालचीनी  - 1 इंच
लौंग - 3 
हींग- 1/4 टी-स्पून 
अदरक लहसुन पेस्ट - 1/2 टी-स्पून
हरी मिर्च - 1
प्याज - 85 ग्राम
टमाटर - 160 ग्राम
हल्दी - 1/2 टू-स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी-स्पून
गरम मसाला - 1/2 टी-स्पून
नमक - 1 टी-स्पून
हरे मटर - 60 ग्राम
गाजर - 60 ग्राम
पानी - 1 लीटर
धनिया - गार्निशिंग के लिए
 
 

 विधि
1. एक कटोरे में 130 ग्राम चावल तथा 130 ग्राम मूंग दाल डाल कर 550 मिलीलीटर पानी में 10 मिनट के लिए भिगो कर रख दें।  
2.  कुकर में 2 टेबल स्पून घी गरम करें,इसमें जीरा, 1 तेज पत्ता, 2 इलायची, दालचीनी तथा लौंग डाल करे थोड़ी देर तक भूनें।  
3. इसके बाद इसमें 1/4 टी-स्पून हींग, अदरक लहसुन की पेस्ट तथा 1 हरी मिर्च डाल कर भूनें।
4.  अब इसमें 85 ग्राम प्याज डालकर भूने।
5.  जब प्याज भुन जाएं तो 160 ग्राम टमाटर डाल कर भूने।
6.  अब इसमें 1/2 टी-स्पून हल्दी डाल अच्छे से भून लें ।
7.   इसके बाद 1/2 टी-स्पून लाल मिर्च पाऊडर, 1/2 टी-स्पून गर्म मसाला, 1 टी-स्पून नमक डाल कर मिलाएं।
8.   अब इसमें 60 ग्राम हरे मटर, 60 ग्राम गाजर डाल कर 5-7 मिनट तक पकाएं।
9   फिर भीगे दाल-चावल डाल कर इसे अच्छी तरह मिलाएं।
10. इसमें 1 लीटर पानी डालें और इसे फिर से मिलाएं।
11. कुकर में 2 सीटी आने तक पकाएं।
12. आपकी खिचड़ी बन कर तैयार हैं इसमें धनिया के साथ गार्निश कर गर्मा-गर्म परोसें।
 

Related News