25 APRTHURSDAY2024 1:39:37 PM
Nari

Summer Special Recipe: गर्मियों में बनाकर पिएं स्वाद से भरपूर मैंगो शेक

  • Edited By palak,
  • Updated: 25 Apr, 2023 11:36 AM
Summer Special Recipe: गर्मियों में बनाकर पिएं स्वाद से भरपूर मैंगो शेक

गर्मी के मौसम में आम खाने का एक अलग ही मजा है। स्वाद में रसीला आम मुंह में एक अलग मिठास घोल देता है।  पके हुए आम से बना शेक हर कोई पीना बहुत ही पसंद करता है। इसको पीते ही बॉडी में एक अलग एनर्जी मिलती है और शरीर भी एकदम हैल्दी रहता है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

आम - 3-4 
दूध - 3 गिलास 
चीनी - 2 टेबलस्पून
पिस्ता  - 1/2 कटोरी 
बादाम - 1/2 कटोरी 
काजू - 1/2 कटोरी 
आइस क्यूब्स - 5-6 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आम को अच्छे से धोकर उसका छिलका उतार लें। 
2. फिर ब्लैंडर में आम, दूध, चीनी और आइस क्यूब्स डालें। 
3. आम को तबतक चलाएं जबतक इसका शेक न बन जाए। 
4. जैसे शेक बन जाए एक गिलास में निकाल लें। 
5. गिलास में डालकर आइस क्यूब्स, पिस्ता, काजू और बादाम डालें। 
6. सारी चीजों को अच्छे से गर्निश करके ठंडा-ठंडा मैंगो शेक सर्व करें। 

PunjabKesari


 

Related News